दिव्य कला मेले के चौथे दिन लोक गायक सतेंद्र संगीत के साथ झूमा पटना

दिव्य कला मेले के चौथे दिन लोक गायक सतेंद्र संगीत के साथ झूमा पटना


चार्ली चैपलिन के नृत्य से गदगद हुए दर्शक


पटना: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नियमित रूप से देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाले अद्वितीय कार्यक्रम दिव्य कला मेला का आयोजन के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री विमल जैन ने किया। बिहार के प्रसिद्ध गायक सतेंद्र संगीत के लोक गायन की प्रस्तुति हुई। मंच पर उनके साथ संगत कर रहे थे नाल पर बृज बिहारी मिश्र, ऑर्गन पर नवीन चौधरी तथा पैड पर बबलू बवाल थे। वहीं फेमस चार्ली चैपलिन नृत्य कर नितेश कुमार चार्ली ने लोगों को खूब हंसाया। दिव्य कला मेले में सुबह से शाम तक दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी जो दिव्यांगों के द्वारा बनाए हस्तशिल्प एवं कई उद्योग की चीजे देख तारीफ कर रहे थे। यह एक अवसर होगा सभी ‘स्थानीय के लिए मुखर‘ होंगे और दिव्यांग कारीगरों द्वारा उनके अतिरिक्त दृढ़ संकल्प के साथ बनाए गए उत्पादों को देखा/खरीदा जा सकता है। यह दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक अनूठी पहल है।  बता दे की यह दिव्य कला मेला पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार से शुरू हुआ और 17 दिसंबर तक चलेगा।

0 Response to " दिव्य कला मेले के चौथे दिन लोक गायक सतेंद्र संगीत के साथ झूमा पटना "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article