कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह के लिए जदयू की तैयारी बैठक इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा कर्पूरी ठाकुर का जन्मशताब्दी समारोह - उमेश सिंह कुशवाहा

कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह के लिए जदयू की तैयारी बैठक इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा कर्पूरी ठाकुर का जन्मशताब्दी समारोह - उमेश सिंह कुशवाहा

 



11 दिसम्बर 2023
    सोमवार को जनता दल (यू0) मुख्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जनशताब्दी समारोह को लेकर तैयारी बैठक की गई। बैठक में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रमंडलीय प्रभारी, जिला अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मौजूद रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 24 जनवरी को पटना के वेटनरी काॅलेज मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
   बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का हरेक सिपाही अगर निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करता है तो निश्चित रूप से 24 जनवरी का कार्यक्रम इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को लेकर पूरे प्रदेश की जनता में खासा उत्साह है। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता भी इसको लेकर बेहद सक्रिय और उत्सुक दिख रहे हैं।
     श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी शुरुआती दिनों से ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक आदर्श का अनुकरण करती रही है। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री बिहार का बागडोर संभालते ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे बचे कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जिस सामाजिक न्याय के साथ विकास का सपना देखा था उसे हमारे नेता ने सरजमीं पर उतारने का काम किया है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मौजूदा केंद्र की सरकार सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़कर देश में सामाजिक न्याय को स्थापित करने के लक्ष्य में बाधा उत्पन्न कर रही है। हमें उनके खिलाफ एकजुट रहना है और बिहार की जनता को भी वैसी ताकतों से सजग और सतर्क करना है।
     बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के माननीय सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, माननीय विधान परिषद के उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, माननीय विधान पार्षद सह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री आफाक अहमद खान, मा0 स0वि0स0 सह पूर्व मंत्री श्री हरि नारायण सिंह, श्री नरेन्द्र नारायण यादव, मा0 स0वि0स0 श्री राजकुमार सिंह, पार्टी के कोषाध्यक्ष सह माननीय विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, माननीय विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, माननीय स0वि0स0 श्रीमती बीमा भारती, माननीय विधान पार्षद श्री संजय सिंह, माननीय विधान पार्षद श्री खालिद अनवर सहित अन्य वरीय नेतागण उपस्थित रहे।

0 Response to " कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह के लिए जदयू की तैयारी बैठक इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा कर्पूरी ठाकुर का जन्मशताब्दी समारोह - उमेश सिंह कुशवाहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article