भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक अर्थव्यवस्था होगा : बीरेन्द्र कुमार, विधायक रोसड़ा

भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक अर्थव्यवस्था होगा : बीरेन्द्र कुमार, विधायक रोसड़ा

 

मोदी की गारंटी: भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा

 

पटना : भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प “भारत संकल्प यात्रा”, माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में प्रत्येक नागरिक के बीच अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। ये जन-कल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक आम जनता तक, प्रत्येक गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। हम गांव-गांव के वासियों और आम नागरिकों को इस संकल्प के प्रति जागरूक कर रहे हैं कि 2047 तक हम अपने देश को एक विकसित भारत के रूप में देखेंगे, जहां विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ जा रहा होगा और हम सभी विकसित भारत के नागरिक कहलाएंगे उक्त बाते रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा ।

 

बीरेन्द्र कुमार ने ये भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2014 से ही इस दिशा में काम करना शुरू किया है और आज 2023 में हम लोगों ने एक सर्वांगीण विकास दर को विगत नौ वर्षों में देखा है। हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए पिछले नौ वर्षों से बहुत सारी योजनाओं पर काम हो रहा है जिसमें से कुछ प्रमुख योजनाएं निम्नलिखित हैं:

 

1. शिक्षा का सर्वसुलभीकरण: शिक्षा की व्यापक पहुँच और गुणवत्ता में सुधार।

2. स्वास्थ्य सेवाओं में उन्नति: प्रत्येक नागरिक को सस्ती और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की गारंटी।

3. आर्थिक वृद्धि: तीव्र आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन।

4. इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास: सभी क्षेत्रों में आधुनिक और मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण।

5. टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन: नवाचार और तकनीकी प्रगति को प्रोत्साहन।

6. पर्यावरणीय संरक्षण: पर्यावरणीय स्थिरता और संरक्षण को प्राथमिकता देना।

7. सामाजिक समावेशिता: सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना, ताकि सभी वर्गों का समान रूप से विकास सुनिश्चित हो सके।

8. ⁠कृषि विकास: कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और विकास के लिए कई उपाय।

9. सीमा की सुरक्षा और सैन्य आत्मनिर्भरता: राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना और सैन्य स्वावलंबन पर ध्यान देना।

 

 

गरीबी हटाओ का नारा तो आप लोग बरसों से सुनते आ रहे हैं, लेकिन हमारे सबके प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने गरीबी उन्मूलन के लिए 14 योजनाएं चलाकर इस दिशा में लोगों को गरीबी हटाने की दिशा में सबसे बेहतरीन काम किया है। और ये हमारे सबके प्रिय हैं, मोदी जी की गारंटी है कि भारत एक विकसित राष्ट्र 2047 तक ज़रूर बनेगा और 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में हमारी पहचान होगी।"

0 Response to "भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक अर्थव्यवस्था होगा : बीरेन्द्र कुमार, विधायक रोसड़ा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article