*झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों और वंचितों के बीच बांटे गए दीपावली उपहार*

*झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों और वंचितों के बीच बांटे गए दीपावली उपहार*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 12 नवम्बर ::


पटना के गौड़िया मठ स्थित झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों और वंचितों के बीच पटाखे, फुलझड़ी, मोमबत्तियां, लाई, फरही / ममरा और लड्डू का वितरण किया गया। उक्त जानकारी "खिलखिलाहट : मुस्कान की किरण" के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने दी। 


उन्होंने बताया कि बच्चों और बड़ों के बीच कुछ कपड़ों और खिलौनों का भी वितरण किया गया है। यह प्रयास है संस्था का, जिससे कुछ वंचितों के चेहरे पर खुशी आ जाये, कुछ की ही सही, दीपावली जगमग हो जाये। संस्था "खिलखिलाहट मुस्कान की किरण" का उद्देश्य भी यही है। 

श्री प्रदीप ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के शालिनी वर्मा, डॉ वंदना मिश्रा, नन्दा कुमारी, यतीश कुमार , अंजनी कुमार, श्यामा प्रसाद और रीता प्रसाद की सहभागिता रही। उन्होंने बताया कि बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर सभी का मन गदगद हो गया। उनके चेहरों की मुस्कान देखने लायक थी। 


संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने सभी को शुक्रिया कहा और कहा कि आप सबके सहयोग से यह कार्य पूरा हो सका है, आगे उम्मीद है कि और भी लोग संस्थान से जुड़ेंगे, और भी भव्य कार्यक्रम होगा।

                   

0 Response to " *झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों और वंचितों के बीच बांटे गए दीपावली उपहार* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article