केंद्रीय किसान महासंघ एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के पटना में आयोजित महा धरना

केंद्रीय किसान महासंघ एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के पटना में आयोजित महा धरना


एटक की राष्ट्रीय सचिव कामरेड उषा साहनी ने केंद्रीय किसान महासंघ एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के पटना में आयोजित महा धरना की शुरुआत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार लगातार किसानों और मजदूरों के विरुद्ध नीतियों का अनुसरण कर रही है और पूंजीपतियों को देश की संपदा लूटने की खुली छूट दे रखी है। अपने जनविरोधी कदमों को अबाध गति से आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार कर रही है और भारतीय जनतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में, यह जरूरी है कि देश के किसान, खेत मजदूर और श्रमिक अपने अधिकारों की रक्षा करने हेतु एकजुट होकर संघर्ष करें और केंद्र की वर्तमान सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लें।


             पड़ाव को खेमयू बिहार के महासचिव जानकी पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों, खेत मजदूरों और श्रमिकों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्रीय सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध करने के लिए केंद्रीय किसान महासंघ एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के 23 विभिन्न संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा आज पटना के गर्दनीबाग में 72 घंटे का महा धरना शुरू किया गया। किसानों, खेत मजदूरों और श्रमिकों का यह महा धरना 28 नवंबर, 2023 तक लगातार चलेगा।  यह दिन-रात का धरना है जिसमें सभी किसान, खेत मजदूर और श्रमिक दिन-रात धरना स्थल पर ही बिताएंगे। महा धरना स्थल पर किसान, खेत मजदूर और श्रमिक हजारों की संख्या में केंद्रीय सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। महा धरना के समापन पर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 


            इस महा धरना में बिहार एटक बढ़ चढ़ कर भाग ले रहा है। बिहार एटक के महासचिव कामरेड अजय कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की काॅरपोरेट परस्त एवं किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बिहार के सभी जिलों से एटक के सदस्य महा धरना स्थल पर इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की धरती पर 26 नवंबर, 2023 का दिन इस मायने में ऐतिहासिक है कि पहली बार इस दिन किसानों और मजदूरों के 23 संगठन भाजपा की केंद्रीय सरकार की किसान, मजदूर और जनविरोधी नीतियों के  खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं। 


             एटक की ओर से अध्यक्ष मंडली में एटक अध्यक्ष गजनफर नवाब, किसान सभा के राज्य सचिव रविंद्रनाथ राय शामिल हैं।


            महा पड़ाव में हॉकर्स यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरफान अहमद फातिमी, किसान नेता सीताराम शर्मा, मजदूर नेता अमृत प्रसाद, पटना नगर निगम कर्मचारियों के नेता जितेंद्र कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।


0 Response to "केंद्रीय किसान महासंघ एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के पटना में आयोजित महा धरना "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article