*मदरसों में शिक्षा में सुधार और मदरसा बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता पहली प्राथमिकताः सलीम परवेज़, अध्यक्ष मदरसा शिक्षा बोर्ड*

*मदरसों में शिक्षा में सुधार और मदरसा बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता पहली प्राथमिकताः सलीम परवेज़, अध्यक्ष मदरसा शिक्षा बोर्ड*


शाह अजीमाबाद एजुकेशनल एंड चौरिटेबल ट्रस्ट ने सलीम परवेज को सम्मानित किया


फुलवारी शरीफ, 17 नवंबरः मदरसों में शिक्षा में सुधार और मदरसा बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम मुझे दिया है, उसे ईमानदारी से करने का पूरा प्रयास करूंगा। ये विचार बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़ ने तब व्यक्त किए जब शाह अजीमाबाद एजुकेशनल एंड चौरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक और बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आज़ाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मदरसा बोर्ड के कार्यालय में उनसे भेंट कर उन्हैं सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन का शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें भारतीय संविधान की प्रस्तावना भी भेंट की गई। इस अवसर पर उन्हें चौरिटेबल ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई और संस्था में आने का अनुरोध किया गया। सलीम परवेज ने संस्थान के कार्यों की सराहना की और भ्रमण करने का आश्वासन दिया।

श्री सलीम परवेज़ ने कहा कि वे मदरसा शिक्षा बोर्ड के प्रदर्शन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही मदरसा बोर्ड अपने भवन में चला जाएगा। इसके लिए जमीन की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड में बिचौलियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। मदरसों के पदाधिकारी अपनी समस्याओं को लेकर सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान बोर्ड के नियमानुसार निष्पक्ष एवं ईमानदारी से किया जाएगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक एवं बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आज़ाद ने श्री सलीम परवेज़ के व्यवहार की सराहना की और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मदरसा बोर्ड बुलंदियों पर पहुंचेगा और शिक्षित बिहार बनाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना साकार होगा।

प्रतिनिधिमंडल में संस्था के सचिव मुहम्मद यूनिस, जमाल अंजुम, मुहम्मद इसहाक, मुहम्मद तौफीक शामिल थे। इस अवसर पर पत्रकार साजिद परवेज, शीस अहमद और मंजर सुलेमान विशेष रूप से उपस्थित थे।

0 Response to " *मदरसों में शिक्षा में सुधार और मदरसा बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता पहली प्राथमिकताः सलीम परवेज़, अध्यक्ष मदरसा शिक्षा बोर्ड*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article