सेना भर्ती रैली की तैयारी के लिए बैठक हुई सात जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे

सेना भर्ती रैली की तैयारी के लिए बैठक हुई सात जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे


सेना भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), दानापुर को हरेक प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा; सभी तैयारी  *ससमय* सुनिश्चित की जाएगी: डीएम

 *=======================* 


पटना, शनिवार, दिनांक 28.10.2023: सेना भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) दानापुर के अनुरोध पर जिलाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सेना भर्ती रैली की तैयारी हेतु बैठक की गई।  रैली के दौरान विधि-व्यवस्था , प्रशासनिक प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा निर्णय लिया गया।


कर्नल करन मेहता, भर्ती निर्देशक, दानापुर द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन नवम्बर महीने में होना प्रस्तावित है। *रैली दिनांक 23 नवम्बर 2023 से दिनांक 03 दिसंबर 2023 तक* 11 दिनों तक चलेगी। जिसमें 23 नवम्बर 2023 को  जूनियर कमीशन अफसर (धार्मिक शिक्षक) और हवलदार (सर्वेयर ऑटो

कारटोग्राफर), 24 नवंबर 2023 से 30 नवंबर 2023 सभी अग्निवीर श्रेणियों  की भर्ती होगी और 02 दिसंबर से 03 दिसंबर 2023 को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) महिला सेना पुलिस की होने वाली महिला रैली भी शामिल है।


सेना भर्ती रैली में *सात जिलों* -सिवान, सारण(छपरा), गोपालगंज, वैशाली, पटना, बक्सर एवं भोजपुर(आरा)- के अभ्यर्थी भाग लेगें। आयोजन स्थल न्यू केएलपी ग्राउंड, चांदमारी, दानापुर कैंट 


पुरूष रैली के लिए रैली स्थल पर प्रवेश सभी दिन सुबह 0245 बजे  को शुरू होगा। महिला रैली के लिए प्रवेश  02 दिसंबर और 03 दिसंबर 2023 को सुबह 0300 बजे  शुरू होगा। 


कर्नल करन मेहता, भर्ती निर्देशक, दानापुर ने रैली के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारी तथा प्रबंधन हेतु प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता के बारे में पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से बताया। 


डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि  बड़ीसंख्या में-7 से 8 हजार- उम्मीदवार रैली में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हम सभी को योजनाबद्ध ढंग से सम्पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। विधि-व्यवस्था संधारण तथा भीड़-प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या मे पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। सभी तरह का प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैरिकेडिंग, पेयजल की सुविधा, चिकित्सा सुविधा, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, वाटरप्रूफ पंडाल, संभाव्य अभ्यर्थियों के लिए कैंपिग/विश्राम क्षेत्र की व्यवस्था, चलंत शौचालय एवं मूत्रालय, प्रकाश की व्यवस्था, विद्युत एवं जेनरेटर बैकअप, उपकरणों की व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, स्वच्छता, दूरभाष,  ध्वनि विस्तारक यंत्र की सुविधा, डाटा फीडिंग की व्यवस्था, आवासन की सुविधा सहित सभी तरह की व्यवस्था एवं प्रबंधन  समय पर की जाएगी। 

रैली के सुगमतापूर्वक संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। दानापुर एवं पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर स्वागत केन्द्र (रिसेप्शन सेन्टर) कार्यरत रहेगा।* पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था रहेगी। डीएम ने अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था को दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्युत कार्यपालक अभियंता *निर्बाध विद्युत आपूर्ति* सुनिश्चित करेंगे। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल एवं नगर परिषद् दस चलंत शौचालय तथा चार सेट सिमेन्टेड शौचालय की व्यवस्था करेंगे। नजारत उप समाहर्ता सीसीटीवी कैमरा, इन्टरनेट कनेक्टिविटि एवं उपकरणों की व्यवस्था करेंगे। सिविल सर्जन मेडिकल सुविधा एवं प्राथमिक उपचार की सुनिश्चित सुविधा उपलब्ध करेंगे व *प्रशिक्षित* नर्सिंग स्टाफ एवं एम्बुलेंस प्रतिदिन प्रतिनियुक्त रखेंगे। महिला रैली के लिए *लेडी डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ* को भी ड्यूटी पर रखेंगे। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल समुचित संख्या में वाटर डिस्पेंसर एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था करेंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी फायर ब्रिगेड एवं अग्निशमन वाहनों को समुचित संख्या में प्रतिनियुक्त रखेंगे। अपशिष्ट निस्तारण की उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी। 


नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी ने कहा कि वरीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल रैली के लिए मुस्तैद रहेंगे। सभी सुरक्षात्मक मापदंडों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। 


भर्ती निर्देशक ने अभ्यर्थियों से बिचौलियों एवं दलालों पर विश्वास नहीं करने का आह्वान किया। सेना भर्ती रैली पारदर्शिता,  निष्पक्ष एवं सत्यनिष्ठा(इंटीग्रिटी) के उच्चतम मानदंडों पर आधारित है। भर्ती की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है। मानवीय हस्तक्षेप की कोई संभावना नहीं है।


डीएम   ने अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर को सेना भर्ती रैली के सुगता पूर्वक संचालन हेतु सभी *समन्वयात्मक* कार्य करने को दिया।

  

इस बैठक में  कर्नल करन मेहता, भर्ती निर्देशक, दानापुर, सूबेदार मेजर जी.आर. रेड्डी,  नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, सिविल सर्जन,अनुमण्डल पदाधिकारी दानापुर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दानापुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दानापुर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन पटना पश्चिमी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग दानापुर प्रमंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला अग्निशाम पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे।



0 Response to " सेना भर्ती रैली की तैयारी के लिए बैठक हुई सात जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article