बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा के गीतों पर होगी डांडिया की मस्ती

बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा के गीतों पर होगी डांडिया की मस्ती


पटना : नवरात्रि के जश्न को खास बनाने के लिए पटना में 21 अक्टूबर को डांडिया नाईट - 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अल्ताफ राजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं जो अपने धमाकेदार प्रस्तुति से लोगों को झूमाएंगे। उक्त बात की जानकारी दानापुर स्थित होटल इत्सुकी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ओरिनो लाइफ के निदेशक व कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन दानापुर ऑफिसर्स क्लब में शाम 5 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हम विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करने जा रहे हैं। वहीं कार्यक्रम की सह संयोजक खुशबू गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में सारेगामा फेम सिंगर दिवेश राज व प्रिया कुमारी अपने शानदार प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। जबकि चर्चित डांस ट्रूप बूगी वूगी डांस अकेडमी भी अपने प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार - चाँद लगाएंगे। मौके पर उपस्थित गायक अल्ताफ राजा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पटना से मेरा गहरा लगाव है। जब भी मैं बिहार आता हूँ, यहाँ के लोगों का बहुत प्यार मिलता है। मेरी कोशिश रहेगी की इस बार भी अपने प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन कर सकूँ और उनके नवरात्रि के त्योहार को यादगार बना सकूँ। मौके पर ओरिनो लाइफ से जुड़े सभी सदस्य मौजूद रहे।

0 Response to " बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा के गीतों पर होगी डांडिया की मस्ती"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article