*बिहार के पूर्व मंत्री स्व. महावीर पासवान की अर्धांगिनी एवं समाज सेविका स्व. जनक दुलारी देवी की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई*

*बिहार के पूर्व मंत्री स्व. महावीर पासवान की अर्धांगिनी एवं समाज सेविका स्व. जनक दुलारी देवी की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 14 अक्टूबर ::


दलित समाज के प्रखर नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व कबिना मंत्री स्व. महावीर पासवान की अर्धांगिनी एवं समाज सेविका स्व. जनक दुलारी देवी की दसवीं पुण्यतिथि का आयोजन ग्राम वाजिदपुर, पुनपुन (पटना) में शनिवार को किया गया।


कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राम कृपाल यादव ने स्व. जनक दुलारी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके परिवार द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक विभूति कवि ने स्व. जनक दुलारी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और उनके सूझ बूझ और भद्र मार्जित व्यक्तिव पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम का आयोजन सूबे से 4 बार विधायक एवं कई विभाग के मंत्री रहे स्व. महावीर पासवान तथा स्व. जनक दुलारी के पुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  जितेन्द्र पासवान, भानु प्रताप, विश्वजीत कुमार, पौत्र रत्नसेन एवं उनके परिजन राजनाथ पासवान, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश पासवान, विजय पासवान, गोरख पासवान, देवेन्द्र पासवान एवं संतोष पासवान द्वारा किया गया। सुबह से ही पासवान परिवार के घर में शुभचिंतकों, परिजनों और मित्रों का ताता लगा रहा। 


कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए विभिन्न समाज के लोगों ने भारी संख्या में स्व. जनक दुलारी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

                       --------

0 Response to " *बिहार के पूर्व मंत्री स्व. महावीर पासवान की अर्धांगिनी एवं समाज सेविका स्व. जनक दुलारी देवी की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article