एंटी-ऑस्किडेंट और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के उपयोग से बांझपन से मिल सकती है मुक्ति

एंटी-ऑस्किडेंट और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के उपयोग से बांझपन से मिल सकती है मुक्ति


-इसार की ओर से आयोजित सेमिनार में इनफर्टिलिटी विशेषज्ञों ने दी सलाह


पटना। 

बांझपन इन दिनों आम समस्या बन गयी है। असंतुलित जीवनचर्या और खानपान इसकी सबसे बड़ी वजह है। बढ़ती लापरवाही की वजह से बांझता की समस्या भी आजकल बड़ी तेजी से बढ़ रही है। जीवनचर्या में सुधार, नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान के साथ एंटी-ऑस्किडेंट और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के उपयोग से इस समस्या से उबरा जा सकता है। मगर ध्यान रहे कि एंटी-ऑस्किडेंट दवाओं का उपयोग विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें। 

इसार (इंडियन सोसाइटी फॉर एसिस्टेड रिप्रोडक्शन) की ओर से पटना के एक होटल में आयोजित सेमिनार में ये बातें इनफर्टिलिटी विशेषज्ञों ने कही। 

कार्यक्रम के बारे बताते हुए बांझपन रोग विशेषज्ञ और एनएमसीएच में सहायक प्राध्यापक डॉ. नीलू प्रसाद ने बताया कि इसार की अध्यक्ष डॉ. नंदिता पल्शेत्कर, सचिव डॉ. सुजाता कर और राष्ट्रीय संयोजक डॉ. केदार गांनला के संयोजन में इसार ट्रेवलिंग सेमिनार का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसके तहत पटना में रविवार को ''इसार ट्रेवलिंग सेमिनार ऑन कंट्रोल ओवरियन स्टिमुलेशन, आईयूआई एंड वजाइनल प्रोगेस्टेरोन इन ओब्सेट्रिक्स एंड गाइनाकॉलॉजी''  विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें पटना की सौ से ज्यादा बांझपन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर, आईवीएफ सेंटर के कंसल्टेंट और चिकित्साकर्मियों ने हिस्सा लिया। इसमें डा मंजू गीता मिश्रा, डा शांति रॉय, डा प्रज्ञा मिश्रा, डा सविता रूंगटा सहित अन्य वरीय बांझपन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल थे। 


पैनल डिस्कशन में सभी पहलुओं पर चर्चा हुई: 

सेमिनार में पैनल डिस्कशन के दौरान डॉ. नीलू ने कहा कि बांझपन की समस्या महिला और पुरुष दोनों के असंतुलित जीवनचर्या से पैदा होने वाली समस्या है। इसके लिए दोनों को समान रूप से खानपान और व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए। स्वच्छ खानपान जहां हमारे शरीर को स्वस्थ बनाती है वहीं एंटी-ऑक्सिडेंट हमारे शरीर में फैली विकृतियों को दूर करने में सहायक होती हैं। माइक्रो न्यूट्रिएंट्स ऐसे पोषक तत्व हैं, जिनकी आवश्यकता शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के प्रभावी कामकाज और समग्र स्वास्थ्य के लिए है। माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के रूप में जिंक, विटामिन ए, सी और ई जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व शरीर में एक विशिष्ट भूमिका निभाते हैं और बीमारियों से प्रभावी ढंग से लड़ते हैं।



0 Response to " एंटी-ऑस्किडेंट और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के उपयोग से बांझपन से मिल सकती है मुक्ति"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article