*जीकेसी ने किया समीक्षा बैठक*

*जीकेसी ने किया समीक्षा बैठक*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 21 अगस्त :;

24 सितम्बर को होने वाली कार्यकारणी की बैठक के संबंध में जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने नागेश्वर कॉलोनी के रॉयल गार्डेन स्थित जीकेसी कार्यालय में अपने पदाधिकारी और सदस्यगण से विचार विमर्श किया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि बैठक शुरू होने से पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।


बैठक में 24 सितम्बर को आयोजित होने वाली कार्यकारणी की बैठक में किन किन बिंदुओं को रखा जायेगा, जिससे संगठन के विस्तार की गति को तेज किया जा सके इस संदर्भ में सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ग्लोबल अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट किया, जिसकी सराहना ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बैठक के बिंदुओं पर विचार विमर्श के लिए अपने सुझाव को रखा। उन सुझावों पर समीक्षा की गई और निर्णय लिए गए।


दीपक अभिषेक ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री कैप्टन रानेश रौशन, पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष (लीगल सेल) डॉ प्रियदर्शी हर्षवर्धन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद, बिहार प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सहाय, सिवान के अतुल कुमार श्रीवास्तव एवम आलोक वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

                 

0 Response to " *जीकेसी ने किया समीक्षा बैठक*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article