निवर्तमान अंचलाधिकारी बखरी के घर में घुस कर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

निवर्तमान अंचलाधिकारी बखरी के घर में घुस कर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार |


 पुलिस कार्यालय, बेगूसराय।


दिनांक 05.07.23


निवर्तमान अंचलाधिकारी बखरी के घर में घुस कर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार |


घटना का विवरण आज दिनांक 05.07.23 को समय करीब 09:00 बजे रात्री में बखरी


थानान्तर्गत अम्बेदर चौक के बगल में निवर्तमान अंचलाधिकारी बखरी के घर के अंदर घुस कर एक व्यक्ति मोहन कुमार सिंह उम्र करीब 30 वर्ष पे० प्रताप सिंह सा० सकरपुरा थाना- बखरी जिला- बेगूसराय के द्वारा चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। > घटना की सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी श्री चंदन कुमार एवं थानाध्यक्ष बखरी की टीम के द्वारा अविलंब सी०ओ० बखरी के घर पहुँच कर निवर्तमान सी०ओ० बखरी को जख्मी करने वाले व्यक्ति मोहन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया एवं उसका चाकू को जप्त किया गया। जख्मी अंचलाधिकारी बखरी शिवेन्द्र कुमार को ईलाज | हेतु तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बखरी ले जाया गया जहाँ ईलाज उपरांत उनकी हालत स्थिर है। दो दिन पहले ही सी०ओ० बखरी शिवेन्द्र कुमार का तबादला हुई है। इनके घर पर ही विदाई समारोह चल रही थी जिसके दरम्यान यह घटना घटित हुई हैं।


गिरफ्तार व्यक्ति मोहन कुमार सिंह से पुलिस टीम के द्वारा हमला करने का कारण एवं मकसद के संबंध में पुछताछ की जा रही है। जल्द ही हमला करने के कारणों को स्पष्ट किया जायेगा।

0 Response to " निवर्तमान अंचलाधिकारी बखरी के घर में घुस कर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार |"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article