
*महिलाओं और बच्चों पर सघन अपराध रोकने वालें होंगे सम्मानित*
RVS एडुकेशनल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और RD न्यूज 24 डॉट कॉम ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता सेनानी स्व० रामव्यास सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में महिलाओं और बच्चों पर सघन अपराध रोकने वालें लोगों को सम्मानित करेगी। उक्त जानकारी RD न्यूज के संपादक रीता सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा, विधायक उषा विद्यार्थी, दीघा विधायक संजय चौरसिया, खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्या नंद विकल, बिहार क्षत्रिय एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा सिंह, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
संपादक रीता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में “स्मारिका” का विमोचन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में डॉ रेखा सिंह, डॉ एन पी प्रियदर्शनी, शिक्षिका मलिका शुक्ला, CS संजय कुमार सिंह (मानस पुत्र), RD न्यूज दिल्ली के मुख्य संपादक नेहा राज एवं यूथ एजेंडा के समाचार संपादक प्रेम कुमार शामिल होने की सहमति दी है।
उन्होंने बताया कि पटना के स्थानीय प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एजेंसी और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों कार्यक्रम कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है।
0 Response to " *महिलाओं और बच्चों पर सघन अपराध रोकने वालें होंगे सम्मानित* "
एक टिप्पणी भेजें