
40 वीं वाहिनी एसएसबी पटना के द्वारा आगामी 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाया गया
आज दिनांक 26.05.2023 को 40वी वाहिनी एस.एस.बी. पटना के द्वारा आगामी 05 जून ’2023 को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के तत्वाधान में तथा 40वी वाहिनी के कमांडेंट श्रीमती सुवर्णा सजवाण के मार्गदर्शन में महिला कॉलेज , खगौल, पटना के प्रांगण में प्रदूषण मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गयाI वहाँ उपस्तिथ छात्राओं एवं शिक्षको को प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के लिए यह बताया गया कि प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना है तथा प्लास्टिक के विकल्प के रूप में जुट का थैला, शीशे से बने सामान, लकड़ी से बने फर्नीचर तथा साथ ही साथ इको-फ्रेंडली बस्तुओं के इस्तेमाल के बारे में बताया गया I यह भी बताया गया कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से वातावरण में काफी प्राकृतिक बदलाव आ रहा है जो मानव जीवन को खतरे में डाल रहा हैi इस जागरूकता अभियान में पर्यावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थो का उपयोग बंद करने और सोलर एनर्जी जैसी इको फ्रेंडली चीजो को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाए जाने पर जोर दिया गया I इस कार्यक्रम में महिला कॉलेज, खगौल, दानापुर, पटना के प्रिंसिपल डॉ. उषा विधार्थी, साथ ही शिक्षक डॉ. अरुण कुमार , डॉ. उर्मिला ठाकुर, डॉ. सुमन कुमारी तथा 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के श्री शशि प्रकाश, उप कमांडेंट, निरीक्षक दीपक कुमार, सहायक उप निरीक्षक रूप सिंह एवं अन्य कार्मिक उपस्तिथ थे I
0 Response to "40 वीं वाहिनी एसएसबी पटना के द्वारा आगामी 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाया गया"
एक टिप्पणी भेजें