सफिया हक ने पांच साल की उम्र में माहे रमजान का रखा पहला रोजा रखा

सफिया हक ने पांच साल की उम्र में माहे रमजान का रखा पहला रोजा रखा

पटना फुलवारी शरीफ। मुस्लिम धर्मावलंबियों का महान पर्व रजमान चल रहा है। तपिश एवं उमस भरी गर्मी में लोग रोजा रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। एक ओर जहां बड़े लोग रोजा रख रहे हैं तो दूसरी ओर छोटी बच्ची भी रोजा रखी हुए हैं। फुलवारी शरीफ नोहसा निवासी सैफुल हक उर्फ सैफी की पांच वर्षीय पुत्री साफिया हक रोजा रखा है। साफ़िया हक पांच वक्त का नमाज भी पढ़ा। कम उम्र के बच्चों द्वारा रोजा रखने से लोग हैरान हैं। 14 घंटे तक रोजा रख रहे हैं। सफीया हक अपने परिवार वालों के साथ तीन बजे भोर में सेहरी खाने के लिए जागते हैं और सेहरी खाकर फिर तिलावत में अपनी अम्मी दादी के साथ जुट जाती हैं। लोगों का कहना है कि अप्रैल महीना की इस तपिश की गर्मी में भी बच्चों द्वारा रोजा रखा जाना बहुत ही नई बात है। बच्चों के मां आफिया कहकशां, दादा मुमताजुल हक, दादी शाहदा खातून, ने कहा कि मुसलमानों के लिए रोजा बहुत ही महत्वपूर्ण एवं पवित्र त्योहार है। बच्चों ने इस गर्मी में रोजा रखा है जो काफी हैरान करने वाला है। अल्लाह का दुआ बच्चों पर बरस रहा है।

 

0 Response to "सफिया हक ने पांच साल की उम्र में माहे रमजान का रखा पहला रोजा रखा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article