बिहार संग्रहालय का दीदार कर बच्चों के चेहरे पर आई खुशी की लहर

बिहार संग्रहालय का दीदार कर बच्चों के चेहरे पर आई खुशी की लहर

पटना: समाजसेवी संस्था मिश्रा सोशल स्किल्स क्लब पटना के निःशुल्क शिक्षा केंद्र हरताली मोड़ पर निःशुल्क पढ़ाई कर रहे बच्चों को बिहार म्यूजियम का दीदार कराया गया। एमएसएससी की संस्थापिका निशी मिश्रा के नेतृत्व में 50 छात्र एवम छात्राओं को बिहार संग्रहालय घुमाया गया तथा बच्चों को बिहार की संस्कृति, सभ्यता तथा इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कराया गया। वहीं संस्थापिका निशी मिश्रा ने बच्चों को बिहार संग्रहालय की शैर कराते हुए बताया की पटना इतिहास की अनगिनत कहानियों से समृद्ध लगभग 3000 वर्ष पुराना शहर है। इस शहर ने कई शानदार सभ्यताओं का स्वागत किया है। भारत के कई महान शासकों के उत्थान और पतन का साक्षी यह नगर एक समय में पूरे भारतवर्ष मे घटित महान ऐतहासिक घटनाओं का केंद्र रह चुका है । इस नगर की महानता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की महान सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह अशोक स्तम्भ को भारत के प्रतीक चिन्ह के रूप में मान्य है। इसी इतिहास को दुनिया के सामने रखने के लिए एक महान विचार का जन्म हुआ जो आज बिहार म्यूजियम के रूप में हमारे सामने है। वहीं मिश्रा सोशल स्किल्स क्लब के आदित्य कृष्णा ने कहा की आज गरीब बच्चों ने बिहार संग्रहालय की झलक देखकर उनके चेहरे पर जो खुशी आई है उससे अच्छी सेवा और कुछ नही है। इस परिभ्रमण में मिश्रा सोशल स्किल्स क्लब के खुशी कुमारी, नवनीत, नीरज, आकांक्षा, अमित, करुणा,विकास, शिव कुमार, दीपिका, आर्यन कुमार, आयशा, वशिम,मो0 शादाब के अलावा कई सदस्य बच्चों के साथ बिहार म्यूजियम का दीदार किया।

0 Response to " बिहार संग्रहालय का दीदार कर बच्चों के चेहरे पर आई खुशी की लहर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article