राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय के सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर जी का 132वीं जयन्ती मनाई गई

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय के सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर जी का 132वीं जयन्ती मनाई गई


पटना 14 अप्रैल, 2023

आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय के सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर जी का 132वीं जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि बाबा साहब की जयंती का ढोंग रचने वाली भाजपा एवं आरएसएस को बताना चाहिए कि हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना, वर्णव्यवस्था, मनुस्मृति एवं भारत के संविधान पर बाबा का दृष्टिकोण क्या था? क्या भाजपा उसी दृष्टिकोण के रास्ते पर चल रही है या ठीक उसके विपरित। बाबा साहब ने 25 दिसम्बर, 1927 को सार्वजनिक रूप से मनुस्मृति को जलाया था जबकि भाजपा वाले मनुस्मृति की व्यवस्था को ही लागू करना चाहते हैं।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवानंद तिवारी, श्री उदय नारायण चैधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 कांति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्याम रजक, बिहार सरकार के मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर, डाॅ0 शमीम अहमद, विधायक सतीश कुमार दास, संगीता कुमारी, रामवृक्ष सदा, श्रीमती मुन्नी देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 तनवीर हसन, श्री सुरेश पासवान, श्री विनोद श्रीवास्त, मुजफ्फर हुसैन राही, पूर्व विधायक राजेन्द्र राम, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, शक्ति सिंह यादव, सारिका पासवन, डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, अनिल कुमार साधु, कुमर राय, अशोक कुमार गुप्ता, राजेश यादव, निर्भय अम्बेदकर, ओमप्रकाश राणावत सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि दिनांक 26 अप्रैल से 02 मई, 2023 तक राज्य के 101 अनुमंडलों में ‘‘अम्बेडकर परिचर्चा’’ का आयोजन कर बाबा साहब के विचारों पर चलने एवं उनके विचारों के विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा।अगले चरण में राज्य के सभी 8471 पंचायतों में अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन कर बाबा साहब के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डालते हुए संविधान रक्षा का संकल्प दुहराया जायेगा।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा प्रकाश कुशवाहा, आजाद गांधी, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, देवकिशुन ठाकुर, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप,ई0 अशोक यादव, प्रमोद कुमार राम, निराला यादव, अभिषेक कुमार, भाई अरूण कुमार, धर्मेन्द्र पटेल, पप्पू राय, मो0 अफरोज आलम, निरंजन कुमार चन्द्रवंशी, ओम प्रकाश चैटाला, जेम्स कुमार यादव, मनोज यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, रामाश्रय वर्मा, उमेश पंडित, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, पुष्पलता मुर्मू सहित अन्य नेतागण शामिल थे।

0 Response to "राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय के सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर जी का 132वीं जयन्ती मनाई गई "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article