
आप जहां भी रहें बिहार के गौरव ,मान सम्मान को बढ़ाये- उपमुख्यमंत्री
पटना 22-3-2023:उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार दिवस की बधाई एवम सुभकामनाएँ राज्यवसिओं को दी और कहा कि यह हमारा बिहार माता सीता,भगवान बुद्ध,भगवान महावीर,हज़रत मखदूम सरफुद्दीन याहिया मनेरी, महात्मा गांधी ,सम्राट अशोक आर्या भट्ट के साथ अनेकों संत महात्मा, ऋषि -मुनियों के ज्ञान, विज्ञान ,कर्म की तपो भूमि रही है।हम बिहार वासियों को बिहार के अतीत पर गर्व है। आज बिहार दिवस के अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि हम जहाँ भी रहेंगे विहार के गौरव को बढ़ाने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, अपने बिहार को प्रगति, विकास के शीर्ष पर पहुंचाएंगे।बिहारी कहलाना मान सम्मान का विषय बना रहे। हमसब अपनी पारस्परिक एकता, भाईचारा को बनाये रख कर बिहार के मान सम्मान को बढ़ाएंगे।
0 Response to " आप जहां भी रहें बिहार के गौरव ,मान सम्मान को बढ़ाये- उपमुख्यमंत्री"
एक टिप्पणी भेजें