कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई और अपने दायित्वों के निर्वहन में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया।
इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” है, जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर नैतिक एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है।
संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ. शंकर दयाल ने बताया कि 1 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इनके माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, नैतिक आचरण, निष्पक्षता और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करते हुए कार्यस्थल पर उत्तरदायित्व एवं सत्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ किया जाएगा।
0 Response to "कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें