Nayab Store का पटना में नया ठिकाना, फैशन के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अनोखा प्रयास
पटना। महिलाओं के फैशन, डिजाइन और लाइफस्टाइल से जुड़ी जरूरतों को एक ही छत के नीचे पूरा करने के उद्देश्य से Nayab Store ने अब पटना में अपने नए स्टोर की शुरुआत की है। Nayab Store की शुरुआत वर्ष 2018 में भागलपुर से हुई थी और अब इसका विस्तार पटना तक किया गया है।
Nayab Store की Director आनंदमयी हैं, जबकि Owner लीना दूबे और पिंकी सिंह हैं। स्टोर में महिलाओं के लिए आकर्षक और आधुनिक कलेक्शन उपलब्ध हैं। यहां साड़ी, कुर्ती, दुपट्टा, ब्राइडल लहंगा सहित कई तरह के फैशन प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही Nayab Store में डिजाइनर हेयर बैंड, की-रिंग, ईयररिंग्स, पेंडेंट, ब्रेसलेट और डिजाइनर वॉच जैसी फैशन एवं लाइफस्टाइल एक्सेसरीज की भी विस्तृत रेंज मौजूद है। यहां हैंडमेड और हैंड-लुक प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को कुछ अलग और आकर्षक विकल्प प्रदान करते हैं।
पुरानी साड़ी और कपड़ों को दें बिल्कुल नया लुक
Nayab Store की सबसे खास सुविधाओं में से एक है पुराने कपड़ों और साड़ियों को नया रूप देने की सुविधा। अगर आपके घर में पुरानी साड़ी या ऐसे कपड़े रखे हैं जिन्हें आप दोबारा इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है।
Nayab Store में पुराने कपड़ों और साड़ियों को आपकी पसंद और जरूरत के अनुसार बिल्कुल नए डिजाइन में कस्टमाइज कराया जा सकता है। पुराने कपड़े को नए फैशन और आकर्षक डिजाइन में बदलकर एक नया लुक दिया जाता है, और खास बात यह है कि यह सुविधा काफी कम खर्च में उपलब्ध कराई जाती है।
यानी आपकी पुरानी साड़ी या कपड़ा बन सकता है एक बिल्कुल नया और स्टाइलिश आउटफिट, वो भी आपकी पसंद के डिजाइन में और बजट के अनुसार।
ओपन टेलरिंग और कस्टमाइजेशन की सुविधा
Nayab Store की खासियत केवल तैयार फैशन प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं है। यहां ओपन टेलरिंग और हर तरह की सिलाई की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहक अपनी पसंद, फिटिंग और जरूरत के अनुसार कपड़ों को तैयार या कस्टमाइज करवा सकते हैं।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल
Nayab Store की Director आनंदमयी के अनुसार, महिलाओं और आसपास के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ट्रेनिंग भी दी जाती है। इसका उद्देश्य लोगों को हुनर से जोड़ना और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करना है।
शॉपिंग के साथ हेल्दी स्नैक्स और ड्रिंक्स का अनुभव
Nayab Store को अन्य स्टोर्स से अलग बनाता है यहां मौजूद Experience Café, जहां ग्राहकों के लिए हेल्दी स्नैक्स और ड्रिंक्स भी उपलब्ध हैं। यानी ग्राहक खरीदारी के साथ एक बेहतर और आरामदायक कैफे अनुभव का आनंद भी ले सकते हैं।
पटना में यहां पहुंचे Nayab Store
पटना में Nayab Store का नया आउटलेट 1st Floor, Ashiana-Digha Road, Yadav Colony, Ajay Hardware के ऊपर, St. Xavier’s College Gate No. 1 के सामने स्थित है।
Nayab Store का उद्देश्य फैशन, डिजाइन, कस्टमाइजेशन, हैंडमेड प्रोडक्ट्स और आत्मनिर्भरता को एक साथ जोड़कर ग्राहकों को एक अलग और बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है।
0 Response to "Nayab Store का पटना में नया ठिकाना, फैशन के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अनोखा प्रयास"
एक टिप्पणी भेजें