अलाय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस - शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के महत्व पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश
पटना, 5 सितंबर 2026:
अलाय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल कैंपस, राजा बाजार, पटना में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज के सभागार में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कॉलेज के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अहमद अब्दुल हई थे। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने में मां और शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह में डॉ. मोहामिद अब्दुल हई, श्रीमती अमीना मोहम्मद एजाज़ जामिल, डॉ. मोहम्मद शहज़ादा (आईसीयू इंचार्ज, पारस एचएमआरआई अस्पताल) तथा डॉ. हैदर अब्बास काज़मी (पारस एचएमआरआई अस्पताल) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धामोदरन के.पी. ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, जिम्मेदारी और समाज के प्रति सेवा भावना प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्राचार्य, सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया तथा उनके मार्गदर्शन और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।
समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान और प्रेरणा से भरपूर रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन जीवनभर व्यक्ति के विकास और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
0 Response to "अलाय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस - शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के महत्व पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश"
एक टिप्पणी भेजें