तेजस्वी प्रसाद यादव ने हजरत पीर शहीद जलाल शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी
पटना 02 सितंबर 2026
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज पटना हाई कोर्ट के समीप हजरत पीर शहीद जलाल शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी कर सुबा बिहार और मूल्क की तरक्की, एकता और अमन शांति के लिए दुआ की।
तेजस्वी ने आगे कहा कि हमारे पिता जी का इस मजार से काफी लगाव रहा है,और वह हमेशा उर्स के मौके पर यहां चादरपोशी किया करते थे। मैं भी उनके नक्शे कदम पर चलकर यहां आया हूं और बाबा के मजार पर चादरपोशी कर सुकून महसूस कर रहा हूं। क्योंकि ये बड़े पाये के बुजुर्ग रहे हैं और इनके आस्ताने पर जो भी आता है वह खाली नहीं जाता है ।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य श्री संजय यादव,पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद, महताब आलम,मोहिबुल हसन हीरा,बबलू कलाल, मो शाहजाद, मो अजमल, बेलाल खान, तनवीर अंसारी, भाई आरिफ, शैलेश कुमार यादव, मो सैफ, विक्रांत राय,बिन्दन यादव, प्रमोद राम, मो फिरोज खान, छोटे खान, मो फारूक सहित सैकड़ों की संख्या में अकीदत मंद और कार्यकर्ता शामिल थे।
0 Response to "तेजस्वी प्रसाद यादव ने हजरत पीर शहीद जलाल शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी "
एक टिप्पणी भेजें