सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र में भी करियर की राह दिखाएगा ग्रैंड गेट-टुगेदर 2026
*प्रेमचंद रंगशाला में देशभर के शिक्षाविदों और करियर विशेषज्ञों ने साझा किए सफलता के मंत्र*
पटना। बिहार संगीत नाटक अकादमी (कला एवं संस्कृति विभाग) के प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्रनगर, पटना में मारवाड़ी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन ग्रैंड गेट-टुगेदर 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत देश के शिक्षाविदों, करियर विशेषज्ञों और मार्गदर्शकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार और बेहतर करियर के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बदलते समय के साथ विद्यार्थियों को एक से अधिक करियर विकल्पों के लिए तैयार रहने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मारवाड़ी विश्वविद्यालय के दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता हार्दिक दोशी की मौजूदगी रही। वे उच्च शिक्षा को नवाचार, तकनीक और उद्योग आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यापक पहचान दिलाने वाले एग्जामपुर के विवेक सर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों के बीच अपनी प्रेरक शैली, अनुशासन, सामाजिक सरोकार और प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन के लिए विशेष पहचान रखने वाले गुरु रहमान ने भी अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में पूजा एजुकेशन के संस्थापक सुमित कुमार, उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग और छात्र सहायता के क्षेत्र में सक्रिय राकेश कुमार तिवारी तथा इंस्पेक्टर दिनेश कुमार समेत अन्य गणमान्य शिक्षक एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सही करियर योजना बनाने और समय के अनुसार अपने कौशल को विकसित करने की सलाह दी।
ग्रैंड गेट-टुगेदर 2026 की सबसे खास बात दोहरे करियर के अवसर पर जोर देना रहा। विद्यार्थियों को यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी और रेलवे जैसी सरकारी नौकरियों की तैयारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए कॉर्पोरेट प्लेसमेंट और इंटर्नशिप सहायता से जोड़ने की योजना पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विशेषज्ञ सत्र, ज्ञान साझा करने, नेटवर्किंग, टीम निर्माण और मनोरंजक गतिविधियों को भी शामिल किया गया। आयोजकों का कहना है कि बदलते रोजगार बाजार में विद्यार्थियों को केवल एक विकल्प पर निर्भर रहने के बजाय सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों के अवसरों के लिए तैयार करना समय की जरूरत है।
0 Response to "सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र में भी करियर की राह दिखाएगा ग्रैंड गेट-टुगेदर 2026"
एक टिप्पणी भेजें