जिन्होंने बिहार के सत्तु और मखाने को ब्रिक्स सम्मेलन में दिलाई पहचान उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया जलाकर दे सम्मान : - अरविन्द सिंह

जिन्होंने बिहार के सत्तु और मखाने को ब्रिक्स सम्मेलन में दिलाई पहचान उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया जलाकर दे सम्मान : - अरविन्द सिंह

पटना, 15 सितंबर :- बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिंह अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के संवैधानिक पद पर जनसेवा का गुजरात के मा मुख्यमंत्री से लेकर देश का मा प्रधानमंत्री तक के सफर 25 वर्षों का निरंतर जनसेवा का प्रेरक अध्याय रहा है। मा प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है। उनके अथक प्रयासों से देशवासियों को निरंतर प्रेरित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास का आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किया हैं।

मा प्रधानमंत्री जी के अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18 वीं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता और 'नई दिल्ली घोषणा-पत्र' पर सभी सदस्य देशों की ऐतिहासिक सर्वसम्मति से मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व तथा प्रभावी नीतियों का प्रमाण है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच के माध्यम से बिहार के 'गौरव 'सत्तू' और 'मखाना' को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और प्रतिष्ठा दिलाने का काम मा प्रधानमंत्री जी ने किया है।
                                                          
  श्री अरविन्द ने कहा कि भारत के मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “जनसेवा से राष्ट्रसेवा” के संकल्प को समर्पित, 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान में सभी को जोड़ने और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। 

 देश की प्रगतिशील यात्रा और मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए, सभी लोग आगामी 17 सितंबर को मा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जरूर जलाएं और उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें।

0 Response to "जिन्होंने बिहार के सत्तु और मखाने को ब्रिक्स सम्मेलन में दिलाई पहचान उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया जलाकर दे सम्मान : - अरविन्द सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article