आर.पी.एस. मोड़, एस.के.पुरम के लेन नं. 8 में चोरी
दिनांक 12.09.2026 को लेन नं. 8, एस. के. पुरम, आर्य समाज मंदिर रोड, आर.पी.एस. मोड़ में रात के 2.00 से 3.00 बजे के बीच विजय शंकर गुप्ता के मकान के गेट का ताला तोड़कर दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गये। खाली घर पाकड़ दोनों ने नीचे एवं उपर के फ्लैटों में काफी उत्पात मचाया, सोने के गहने (सीकड़ी, मंगलसुत्र, अंगूठी एवं घड़ी इत्यादि) समान के साथ नगद रु. 30,000/- से 35,000/- लेकर फराड़ हो गये। सी.सी.टिवी. कैमरे के माध्यम से पता चला की दोनों चोरों का ड्रेस जींस पैन्ट - टी शर्ट एवं दूसरा हाफ पैंट टी शर्ट पहन रखे थे, और गमछी से अपना चेहरा ढ़के हुए थे। दोनों चोरों को लेन नं. 8 में छोड़ने एक व्यक्ति बाईक से दो बजे के आस-पास आये थे। लेन नं. 8 के बीच में ही छोड़कर वापस चले गये। बाईक के नं. प्लेट पर उजला पेपर सटा हुआ था।
जिसकी सूचना दानापुर थाना में दर्ज करा दी की गई है।
0 Response to "आर.पी.एस. मोड़, एस.के.पुरम के लेन नं. 8 में चोरी"
एक टिप्पणी भेजें