पारस हेल्थ पटना में मनाया गया ‘पोषण माह 2026’, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक
पटना: पारस हेल्थ, पटना के पोषण एवं आहार-विज्ञान विभाग द्वारा ‘पोषण माह 2026’ के अवसर पर छह दिवसीय जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “पोषण की शक्ति को पहचानें” रहा। इसका उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल के कर्मचारियों एवं आम लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए मनोरंजक खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं, स्कूली बच्चों, मरीजों एवं कर्मचारियों के लिए चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए विभिन्न बीमारियों से संबंधित विशेष पोषण जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें विशेषज्ञों ने खान-पान, जीवनशैली एवं बीमारी से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
इस अवसर पर *आहार विशेषज्ञ डॉ. सुकृति कुमारी* ने कहा, “सही पोषण केवल बीमारियों से बचाव का माध्यम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और बेहतर जीवन की आधारशिला है। हमारा प्रयास है कि लोग अपने दैनिक भोजन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव करके लंबे समय तक स्वस्थ रहें। पोषण माह के माध्यम से हमने मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों को संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें स्वस्थ भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।”
पारस हेल्थ पटना के *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा, “स्वस्थ समाज के निर्माण में उचित पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक अस्पताल की जिम्मेदारी केवल बीमारी का उपचार करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और सही खान-पान के प्रति जागरूक करना भी है। पोषण माह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार के महत्व को समझने और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मैं पोषण एवं आहार-विज्ञान विभाग की पूरी टीम को इस सफल पहल के लिए बधाई देता हूं।”
कार्यक्रम के समापन अवसर पर चिकित्सकीय सतत शिक्षा कार्यक्रम एवं विशेषज्ञ चिकित्सक संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अहमद अब्दुल हई, डॉ. वी. के. ठाकुर, डाॅ. विवेक रंजन, डॉ. नाज़िया निगार, डॉ. विनिता पांडेय, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. प्रशांत, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. बिनीता सिन्हा, डॉ. मोहामिद हई, डाॅ. रश्मि प्रसाद, डाॅ. मसीहुल्लाह डाॅ. नेहा रॉय सहित कई अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
*पारस एचएमआरआई के बारे में*
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "पारस हेल्थ पटना में मनाया गया ‘पोषण माह 2026’, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक"
एक टिप्पणी भेजें