बिहार के बीसीपीओ के डॉo एo केo जायसवाल दिल्ली में डॉक्ट्रेट अवार्ड से हुए सम्मानित

बिहार के बीसीपीओ के डॉo एo केo जायसवाल दिल्ली में डॉक्ट्रेट अवार्ड से हुए सम्मानित

सुरेन्द्र कुमार रंजन, पटना (नई दिल्ली), 22 अगस्त ::
                              Emerging Achievers Award Council (EAAC) के तत्त्ववधान में कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया,नई दिल्ली में 22 अगस्त 2026 को आयोजित "अचीवर्स अवॉर्ड 2026" समारोह में पटना (बिहार) के डॉ० अभय कुमार जायसवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए "Honorary Doctorate Award"से सम्मानित किया गया।

भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ,सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम में मंत्रालय ,नीति आयोग, राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था तथा अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन से संबद्ध "अचीवर्स अवॉर्ड काउंसिल" ने अपने मिशन "Celebrate Greatness" के तहत "आइकॉन अचीवर्स अवॉर्ड 2026" का भव्य आयोजन कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में किया।

काउंसिल ने अपने कठोर मापदंडों के आधार पर बिहार कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी एंड ऑक्यूपेशनल थेरेपी, पटना के सह-प्राध्यापक डॉo अभय कुमार जायसवाल को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, दिव्यांग सेवा, कठिन परिश्रम और उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए चयनित कर "लाइफ टाईम सदस्यता" प्रदान कर "Honorary Doctorate Award" से सम्मानित किया गया।

इससे पहले भी डॉ० जायसवाल कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं। नई दिल्ली स्थित'एम्स' में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन NCAHRS 2026 में "लाइ‌फ टाइम अचीवमेंट अवार्ड" तथा वर्ष 2023 में चेन्नई में आयोजित OTICON सम्मेलन में "प्रोफेशनल एक्सीलेंस अवार्ड" से सम्मानित किया गया था।

भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। इस वर्ष तीन अलग-अलग विशेष श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए - Iconic Ashoka Award, National Social Impact Award & Honorary Doctorate Award.
.
यह सम्मान समारोह केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों, समाज के कर्मठ नायकों एवं उनकी उपलब्धियों को जन-मानस तक पहुँचाने का ऐतिहासिक प्रयास था। ये वैसे लोग थे जिन्होंने समाज के लिए निःस्वार्थ अपना जीवन अपने समाज एवं प्रोफेशन को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया। इस समारोह से यह संदेश दिया गया कि सच्ची पहचान केवल प्रसिद्धि से नहीं, बल्कि उत्कृष्ट कर्मों से परिभाषित होती है।

डॉ जायसवाल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी एंड ऑक्यूपेशनल थेरेपी, पटना के विभागाध्यक्ष सह नियंत्रण पदाधिकारी डॉo प्रियदर्शी आलोक ने इसे बिहार और संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया। संस्थान के भी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
             ------------

0 Response to "बिहार के बीसीपीओ के डॉo एo केo जायसवाल दिल्ली में डॉक्ट्रेट अवार्ड से हुए सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article