तंबाकू के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, पारस हेल्थ में ‘ऑन्कोलॉजी पार्लियामेंट’का हुआ आयोजन
पटना। तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान और इसके पूर्ण प्रतिबंध की जरूरत को लेकर मंगलवार को पारस हेल्थ में ‘ऑन्कोलॉजी पार्लियामेंट’ का आयोजन किया गया। पारस हेल्थ, एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (एआरओआई) और लाजवंती भगवत नाथ रेडिएशन ऑफ होप (एलबीएनआरओएच) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पटना के विभिन्न स्कूलों के 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
‘तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध: समय की मांग’ विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान, कैंसर के बढ़ते खतरे और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध की जरूरत को लेकर पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने अपने तर्कों और विचारों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं *रेडिएशन ओंकोलॉजी के निदेशक डॉ. शेखर केसरी* ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 2 से 4 अक्टूबर तक जम्मू में आयोजित होने वाली नेशनल असेंबली में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर पारस एचएमआरआई के *सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. अहमद अब्दुल हई* ने बताया कि तंबाकू के सेवन से फेफड़ा (लंग्स), मुँह, गर्दन और गले के कैंसर की आशंका सबसे अधिक होती है, साथ ही यह लगभग हर प्रकार के कैंसर का एक प्रमुख कारण भी है।तंबाकू आज के समय में धीमा जहर बन चुका है।
पारस हेल्थ के *जोनल डाइरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच तंबाकू के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि तंबाकू पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की दिशा में युवाओं को जागरूक करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि युवा स्वयं तंबाकू के खिलाफ आवाज उठाएं।
इस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार नंदिनी चौधरी-सेंट कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार ख्याति राज गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल, जया- सेंट कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, तृतीय पुरस्कार निलांश- गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल, मरियम-अलाय फातिमा नर्सिंग कॉलेज को मिला। सेंट क्रेन्स, अलाय फ़ातिमा हई नर्सिंग काॅलेज, गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल समेत कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया एंव डॉ. प्रकाश सिन्हा, एमएस. डॉ. मनीष, जोनल हेड एचआर. कंचन कुमार, निरज कुमार एंव डॉ. नेहा रॉय उपस्थित थे।
*पारस हेल्थ के बारे में*
पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "तंबाकू के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, पारस हेल्थ में ‘ऑन्कोलॉजी पार्लियामेंट’का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें