कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया उद्घाटन
*कांग्रेस के 20 जिलों के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कुटुंबा में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया उद्घाटन*
*राजलक्ष्मी रिजॉर्ट, अम्बा/औरंगाबाद. शुक्रवार, 21 अगस्त, 2026*
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर औरंगाबाद के राजलक्ष्मी रिजॉर्ट, अम्बा में आज प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि करने के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रखंड अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु मौजूद रहें। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन, सदाचार और सत्य के साथ ही महात्मा गांधी के दिए विचारों को आत्मसात करते हुए कांग्रेसजनों को आगे बढ़ना है। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को स्थापित किया है और हमारे प्रखंड अध्यक्ष की वैचारिक मजबूती के लिए यह प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। प्रखंड अध्यक्ष हमारी पार्टी के रीढ़ हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों के लिए भी यह नया अनुभव है और उनको पार्टी की विचारधारा, आदर्शों और ऐतिहासिक संदर्भों को जनता के बीच मजबूती से रखने में मदद मिलेगी।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि 20 जिलों के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, सदाचार और सादगी पर आधारित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष हमारे संगठन की रीढ़ हैं। संगठन को गांव, पंचायत तथा बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी लगातार संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित प्रखंड अध्यक्षों को प्रशिक्षित कर रही है। इस प्रशिक्षण शिविर में दो दिवसीय आवासीय व्यवस्था के तहत दैनिक दिनचर्या आधारित सत्रों का संचालन होता है जिसमें कांग्रेस के इतिहास से लेकर उसकी देश के मजबूती में उपलब्धियों से लेकर आगामी रणनीतियों से अवगत कराते हुए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। साथ ही इसमें प्रशिक्षुओं को विभिन्न सत्रों में तकनीकी जानकारी के साथ मनोरंजन सत्र का भी आयोजन किया जाता है।
इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संवाद पर जोर दिया और आगत सभी प्रशिक्षुओं से उनके अनुभव और प्रशिक्षण को लेकर उनकी आकांक्षाओं को भी समझने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक संदर्भों को रखते हुए कांग्रेस की विचारधारा और आदर्शों पर विशेष जोर देते हुए आगत प्रखंड अध्यक्षों से प्रश्नोत्तरी भी किया।
प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी संयोजक प्रो. रंजीत मिश्र ने कहा कि यह पांचवां प्रशिक्षण शिविर है और लगभग सभी जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है लेकिन 20 जिलों के ऐसे प्रखंड अध्यक्षों को इस प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया है जो पहले के प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हो सकें थे, वें भी शामिल हुए हैं और संगठन सृजन अभियान द्वारा चयनित नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को दो दिनों तक सात राजनीतिक सत्रों में कांग्रेस के उद्भव से लेकर संघर्ष तक को समावेशित करेंगे। साथ ही प्रभात फेरी, गांधी भजन के साथ मनोरंजन के लिए भी अलग से सत्र संचालित होंगे। प्रखंड अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का आज पहला दिन है जिसमें चार सत्रों और संध्या में सांस्कृतिक सत्र का संचालन किया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर का संचालन संयोजक प्रो. रंजीत मिश्र और सत्रों का संचालन प्रशिक्षक राजकुमार मीणा ने किया। इस दौरान आगत विद्वत जनों ने सत्रों को संबोधित किया।
प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, पंकज यादव, डॉ. अमन कुमार, सत्येंद्र नारायण, अरविंद शर्मा, डॉ अनिता कुमारी, पूनम यादव, डॉ शशि शेखर, शैलेन्द्र मिश्र सहित अन्य प्रमुख नेतागण भी शामिल हुए।
ई सुरेन्द्र यादव, संजय यादव, सूरज राय, मिथिलेश कुमार, मो. जिशान, आनंद पाल, रविन्द्र राम, कमलेश राम, रोहिते मेहता, विनय सिंह, नंदकिशोर यादव, जयप्रकाश पाठक, धरक्षण राम सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।
0 Response to "कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया उद्घाटन"
एक टिप्पणी भेजें