मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्सएंड इंडस्ट्रीज में आगमन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्सएंड इंडस्ट्रीज में आगमन

आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी का बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में आगमन हुआ। इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष श्री पी. के. अग्रवाल सहित चैम्बर के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्री पी. के. अग्रवाल जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से चैम्बर एवं बिहार के व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए शीघ्र ही मुलाकात के लिए समय देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर चैम्बर के उपाध्यक्ष श्री एन. के. ठाकुर, महामंत्री श्री मुकेश कुमार जैन, पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप चौरसिया, श्री आशीष शंकर एवं पूर्व महामंत्री श्री पशुपतिनाथ पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यगण भी उपस्थित रहे।


0 Response to "मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्सएंड इंडस्ट्रीज में आगमन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article