शिक्षा बचाओ–रोज़गार बचाओ के सवाल पर AISA का ‘Gen Z Rising’ अभियान; बिहार के विश्वविद्यालयों में छात्र-युवा संसद और छात्र सम्मेलन का ऐलान
पटना में आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) बिहार ने बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक, बेरोज़गारी, शिक्षा के बाजारीकरण और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर बढ़ते हमलों के खिलाफ *‘Gen Z Rising’* अभियान की घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में AISA बिहार राज्य अध्यक्ष कॉमरेड धनंजय, राज्य सचिव कॉमरेड दीपांकर, RYA के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड अजीत कुशवाहा, AISA बिहार की राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड सबा आफरीन एवं कॉमरेड मनीषा और AISA पटना विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता कॉमरेड विवेक आनंद सुंदर मौजूद रहे।
AISA बिहार राज्य अध्यक्ष कॉमरेड धनंजय ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में बिहार की शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल हुई है। सरकारी शिक्षण संस्थानों को मजबूत करने के बजाय निजीकरण, फीस वृद्धि और आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि युवाओं के सामने रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है। RYA राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड अजीत कुशवाहा ने बिहार के स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते *भगवाकरण* पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा को वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष बनाने के बजाय उसे सांप्रदायिक विचारधारा के अनुरूप ढालने की कोशिशों का छात्र-युवा विरोध करेंगे।
AISA बिहार की राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड सबा आफरीन ने कहा कि पिछले *9 वर्षों में 6 बड़े पेपर लीक*, *लगभग 500 अधिकारियों की गिरफ्तारी और बाद में जमानत*, तथा *50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा और पुनर्परीक्षा के चक्र में फंसने* ने पूरी परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। AISA बिहार राज्य सचिव कॉमरेड दीपांकर ने घोषणा की कि *‘Gen Z Rising’* के तहत AISA बिहार के हर प्रमुख जिले और विश्वविद्यालय तक पहुंचेगा तथा छात्र-युवा संसद और छात्र सम्मेलनों के माध्यम से शिक्षा, परीक्षा और रोजगार के सवाल पर युवाओं की सामूहिक आवाज़ को संगठित करेगा।
*‘Gen Z Rising’ अभियान का कार्यक्रम*
*11 अगस्त – सिवान* *13 अगस्त – VKSU, आरा*
*18 अगस्त – बेतिया*
*19 अगस्त – JPU, छपरा एवं छात्र-युवा संवाद, मोतिहारी*
*20 अगस्त – LNMU, दरभंगा*
*22 अगस्त – BNMU, मधेपुरा*
*25 अगस्त – TMBU, भागलपुर*
*29 अगस्त – MU, गया*
*31 अगस्त – PU, पूर्णिया*
*2 सितंबर – BRABU, मुजफ्फरपुर*
*3 सितंबर – मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर*
*7 सितंबर – पाटलिपुत्र एवं पटना विश्वविद्यालय, पटना।*
AISA ने बिहार के छात्र-युवाओं से इस अभियान में बड़ी संख्या में शामिल होने और *शिक्षा बचाने, परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा सम्मानजनक रोजगार के अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने* की अपील की है।
0 Response to "शिक्षा बचाओ–रोज़गार बचाओ के सवाल पर AISA का ‘Gen Z Rising’ अभियान; बिहार के विश्वविद्यालयों में छात्र-युवा संसद और छात्र सम्मेलन का ऐलान"
एक टिप्पणी भेजें