ब्रेली इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग के तत्वावधान में राजकीय नेत्रहीन बालक उच्च विद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव आयोजित

ब्रेली इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग के तत्वावधान में राजकीय नेत्रहीन बालक उच्च विद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव आयोजित

*पटना, 28 अगस्त 2026:* समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ब्रेली इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग के तत्वावधान में राजकीय नेत्रहीन बालक विद्यालय, बेली में रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।

*कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्रमुख कुमारी जूली सिन्हा  जी ने की।*

*कुमारी जूली सिन्हा जी का संकल्प:*
अपने संबोधन में कुमारी जूही सिन्हा दीदी ने कहा कि _"रक्षाबंधन सुरक्षा का प्रतीक है। मेरा जीवन दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित है। जब तक मैं इस सेवा में हूँ, किसी भी नेत्रहीन बच्चे को ब्रेल किताबों, ब्रेल सामग्री, शिक्षा और स्नेह की कोई कमी नहीं होने दूँगी। ब्रेल ही इन बच्चों की आँख है।"_
इस अवसर पर संस्था की सदस्य *श्रीमती रीना देवी, सुश्री सुजुका, सुश्री तानिया एवं सुश्री मुस्कान* का विशेष सहयोग रहा। साथ ही राजकीय नेत्रहीन विद्यालय के शिक्षक *श्री ओम प्रकाश जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में समावेशी शिक्षा विभाग से *श्री विजय कुमार भास्कर* उपस्थित रहे। उन्होंने कुमारी जूली सिन्हा के कार्यों की सराहना की।

अंत में सभी बच्चों के बीच मिष्ठान एवं ब्रेल शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

          

0 Response to "ब्रेली इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग के तत्वावधान में राजकीय नेत्रहीन बालक उच्च विद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article