ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सम्राट का हुआ भव्य स्वागत
लखीसराय , बिहार ।
राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार हितों के लिए कृत संकल्पित संघर्षशील अग्रणी संस्था ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन® भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सम्राट पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे जहां संगठन के सदस्यों ने फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया l
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार राष्ट्रीय सूचना प्रसारण मंत्री विश्वनाथ गुप्ता/ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार लखीसराय AIJU के पदाधिकारी चंदन मिश्रा
को भी संगठन की ओर से अंग वस्त्र एवं फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया l
राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सम्राट ने कहा मै AIJU का संगठनात्मक मजबूती, सक्रियता और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को विस्तार किया l राष्ट्रीय स्तर एवं
बिहार प्रदेश इकाई का
विस्तार करने की घोषणा की है। यह निर्णय राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं संस्थापक सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत लिया गया।
संगठन के विस्तार के साथ साथ पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सदैव सक्रियता दिखाने वाले सभी सदस्यो को जिम्मेदारी दी गई।
हम संगठन की ओर से सरकार से मांग की है कि पत्रकारों के कल्याण के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
1 पत्रकार सम्मान योजना की नियमावली को सरल बनाने और नियमित करने, 2.निशुल्क स्वास्थ्य बीमा, रिटायर पत्रकारों को आजीवन निशुल्क चिकित्सा की सुविधा देने, 3.पत्रकारों के लिए आवास या भूखंड देने,
4.प्रेस क्लब को सुचारु रूप से पत्रकारों को हस्तांतरित करने,
5.महिला पत्रकारों को महीने में दो दिन विशेष अवकाश देने
6. राज्यसभा एवं विधान परिषद में पत्रकार निर्वाचन क्षेत्र घोषित कर पत्रकारों को प्रतिनिधित्व देने आदि की मांग शामिल है।
👉राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार ने कहा कि डिजिटल मीडिया आधुनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है, जो अवसरों और चुनौतियों दोनों से भरा है, और इसका सही उपयोग समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है.
👉राष्ट्रीय सूचना प्रसार मंत्री विश्वनाथ गुप्ता ने कहा कि ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन® भारत एक अनुशासित, सक्रिय एवं पत्रकार हितों के लिए समर्पित संगठन है। संगठन में केवल पद धारण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारे, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करे तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए। बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष श्री के. एम.राज के नेतृत्व में संगठन पहले से अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली रूप में कार्य करेगा तथा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार राष्ट्रीय सूचना प्रसारण मंत्री विश्वनाथ गुप्ता/ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार लखीसराय AIJU के पदाधिकारी चंदन मिश्रा/ राजेश कुमार / अमलेश पांडे / सुधाकर पांडे / सुशील कुमार/ जेपी सिंह / रामायण सिंह राजपूत/ एसके गांधी/मनीष गुप्ता सहित कई पत्रकार बंधु मौजूद थे l
0 Response to "ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सम्राट का हुआ भव्य स्वागत "
एक टिप्पणी भेजें