सीआरसी पटना में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

सीआरसी पटना में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

पटना, 15 अगस्त 2026:  
समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (CRC), पटना में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार प्रवीण, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पेशल एजुकेशन सह प्रभारी निदेशक, CRC पटना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रेरणादायक संबोधन दिया।

समारोह के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों, विद्यार्थियों एवं संस्थान के स्टाफ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के बाद स्वतंत्रता दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन भी किया गया। रैली में CRC पटना के बच्चों, विद्यार्थियों, स्टाफ एवं अन्य प्रतिभागियों सहित लगभग 180 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस पूरे समारोह में कुल 212 प्रतिभागियों ने भाग लिया(15.08.2026), जबकि ऑनलाइन भागीदारी 66 रही। ( 12.08.2026 to 14.08.2026)

समारोह के दौरान प्रतिभागियों के लिए जलपान/स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम में बच्चों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष एवं यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पर्व से जोड़ना, उनमें देशभक्ति, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना था। पूरे समारोह में “एकता, समावेशिता और राष्ट्रप्रेम” का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।

CRC पटना द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए उत्साह, प्रेरणा और गौरव का अवसर रहा।

0 Response to "सीआरसी पटना में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article