शटलकॉक कोच एवं रेफरी प्रशिक्षण शिविर 7 अगस्त से शुरू
शटलकॉक खेल के विकास एवं तकनीकी अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से सवेरा स्कूल, झज्जर में शटलकॉक कोच एवं रेफरी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुदेश कुमार, महासचिव, शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ इंडिया सदस्य इंटरनेशनल शटलकाक फेडरेशन के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से कोच एवं तकनीकी
अधिकारी प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंच चुके हैं। शटलकॉक ऑफ बिहार के सचिव आफताब खान द्वारा बताया गया कि बिहार से चार खिलाड़ीयों ने भाग लिया है जिसमें अदनान सऊद, एस एन अकबर, संजना कुमारी एवं अजय कुमार हैं!प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कोच आगामी शटलकॉक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान कोचों को शटलकॉक खेल के नियम, तकनीकी पहलू एवं प्रशिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये कोच देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में शटलकॉक खेल की ट्रेनिंग देकर खेल के विकास एवं
विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भविष्य में इसी प्रशिक्षण प्राप्त टीम में से योग्य कोचों एवं तकनीकी अधिकारियों का चयन कर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों एवं शटलकॉक खेल का नेतृत्व करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार मित्तल ने बताया कि इस ट्रेनिंग कैंप में राहुल दलाल, टेक्निकल डायरेक्टर, इंडिया और नवीन कुमार,
सह-प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कोच इस बेसिक ट्रेनिंग कैंप में भाग ले रहे हैं, वे भविष्य में हरियाणा राज्य में शटलकॉक खेल के विकास एवं ट्रेनिंग कार्य से जुड़े रहेंगे।
राज कुमार सैनी, सेक्रेटरी, शटलकॉक एसोसिएशन हरियाणा को ट्रेनिंग कैंप की सभी व्यवस्थाओं एवं आयोजन संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनके नेतृत्व में कैंप की सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है
0 Response to "शटलकॉक कोच एवं रेफरी प्रशिक्षण शिविर 7 अगस्त से शुरू"
एक टिप्पणी भेजें