नाबार्ड, बिहार क्षेत्रीय कार्यालय  द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 का आयोजन

नाबार्ड, बिहार क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 का आयोजन

पटना, 07 अगस्त 2026:

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), बिहार क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 के अवसर पर 07 अगस्त 2026 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. शाजी कृष्णन वी., अध्यक्ष, नाबार्ड द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर बिहार की समृद्ध हथकरघा एवं हस्तशिल्प परंपरा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 07 से 09 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में बिहार की विभिन्न प्रसिद्ध पारंपरिक कलाओं एवं हथकरघा उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इनमें भागलपुरी सिल्क, बावन बूटी, मधुबनी कला एवं वस्त्र, पिड़िया पेंटिंग, पत्थरकट्टी शिल्प सहित बिहार की अन्य विशिष्ट एवं पारंपरिक कला एवं शिल्प उत्पाद शामिल हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों को उपभोक्ताओं से सीधे जोड़ना तथा उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार एवं ब्रांड पहचान विकसित करना है।
GI पंजीकरण बना समारोह का विशेष आकर्षण

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण बिहार की पारंपरिक कलाओं एवं शिल्पों को प्राप्त भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) पंजीकरण रहा। नालंदा की बावन बूटी, भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग तथा गया की पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट को GI पंजीकरण प्राप्त होना बिहार की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।इन GI पंजीकृत उत्पादों के GI प्रमाण-पत्र माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा संबंधित लाभार्थियों को प्रदान किए गए। GI पहचान मिलने से इन पारंपरिक उत्पादों की प्रामाणिकता, विशिष्टता एवं बाजार पहचान को मजबूती मिलेगी तथा बुनकरों एवं कारीगरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने के नए अवसर प्राप्त होंगे ।
07 से 09 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के लिए विशेष रूप से भागलपुरी सिल्क साड़ियां एवं वस्त्र, बावन बूटी के उत्पाद, मधुबनी से संबंधित वस्त्र एवं कलाकृतियां, पिड़िया पेंटिंग, पत्थरकट्टी शिल्प तथा बिहार की अन्य पारंपरिक कलाओं एवं उत्पादों को स्थान दिया गया है।
यह प्रदर्शनी कारीगरों के लिए “कारीगर से ग्राहक तक” की अवधारणा को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों की बिक्री, प्रचार-प्रसार एवं बाजार संपर्क का प्रभावी मंच उपलब्ध करा रही है।


0 Response to "नाबार्ड, बिहार क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article