मेगा जॉब फेयर-2026” बना युवाओं के सपने को साकार करने का मंच, तीसरे दिन हुआ 3487 का चयन
पटना। पटना के ज्ञान भवन में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित “मेगा जॉब फेयर-2026” के तीसरे दिन भी युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान तकरीबन 9000 युवाओं ने आज तीसरे दिन मेले में भाग लिया, जिसमें इसे विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा 3487 युवाओं का चयन किया गया। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस (BFSI), रिटेल समेत अन्य सम्बद्ध क्षेत्रों में करियर की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की यह पहल उनके सपनों को साकार करने का माध्यम बन कर उभरी है। इस रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए विभाग द्वारा हर माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था, ताकि प्रदेश भर में रोजगार की चाह रखने वाले प्रतिभाशाली युवा को एक उचित मंच मिल सके।
“मेगा जॉब फेयर-2026” में एसबीआई लाइफ, भारती एयरटेल लिमिटेड, रिलायंस रिटेल, टाटा क्रोमा, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष स्माल बैंक, विजन इण्डिया, जॉनसन लिफ्ट, मैनपावर ग्रुप, मास एचआर सोल्यूशन, एनआईआईटी फाउंडेशन, रीशव ऑटोमोबाइल, सत्या माइक्रोकैपिटल लि., अन्नपूर्ण फायनेंस जैसे 100 से अधिक कम्पनियाँ मेले में भाग ले रही हैं। साथ ही ये कंपनियां युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और रुचि के अनुसार विभिन्न पदों पर रोजगार के लिए विकल्पों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से अभ्यर्थियों की योग्यता की जांच, साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया भी की जा रही है। इससे युवाओं को एक ही स्थान पर अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिल रहा है। बिहार के विभिन्न जिलों के सुदूरवर्ती क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी QR कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर मेले में हिस्सा लेने पहुँच रहे हैं।
विदित हो कि मेले में कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का पंजीकरण, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और चयन कर रहे हैं। बिहार के विभिन्न जिलों से युवा DET पोर्टल और QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर इसमें शामिल हो रहे हैं। अगर आप भी रोजगार की तलाश में हैं, तो जल्दी से अपना पंजीकरण कराईये, और 22 और 23 अगस्त को ज्ञान भवन में आकर अपने पसंद के क्षेत्र की कंपनी में इंटरव्यू दे सकते हैं। प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और बिहार कौशल विकास मिशन प्रतिबद्ध है।
0 Response to "मेगा जॉब फेयर-2026” बना युवाओं के सपने को साकार करने का मंच, तीसरे दिन हुआ 3487 का चयन"
एक टिप्पणी भेजें