पूर्व मंत्री मंगल पांडेय की धर्मपत्नी के नाम से उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज की समानता महज संयोग
पटना। उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच हमने अपनी पड़ताल में पाया कि कंपनी के पंजीकरण संबंधी रिकॉर्ड के अनुसार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय की धर्मपत्नी का नाम श्रीमती उर्मिला पांडेय है, लेकिन इसी नाम की समानता महज एक संयोग हैं। हमारी पड़ताल में मिले कंपनी मास्टर डेटा के अनुसार, URMILA INTERNATIONAL SERVICES PRIVATE LIMITED का CIN U93000BR2015PTC025097 है और कंपनी का पंजीकरण RoC-Patna के अंतर्गत हुआ है।
बता दें कि कंपनी के रिकॉर्ड में निदेशकों के तौर पर कुमार अविनाश (DIN/PAN: 02693110) और ज्योति कुमारी (DIN/PAN: 02735689) के नाम दर्ज है। कंपनी मास्टर डेटा में इसे शेयरों द्वारा सीमित गैर-सरकारी निजी कंपनी बताया गया है। कंपनी की अधिकृत पूंजी 7 करोड़ रुपये दर्ज है। इस आधार पर दावा किया गया है कि कंपनी को मंत्री की पत्नी से जोड़कर पेश करना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।
इस मामले में संबंधित दस्तावेजों और आधिकारिक कॉरपोरेट रिकॉर्ड के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित होगा। सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के चल रही चर्चाओं को लेकर भी सावधानी बरतें। इस तरह के धोखे या भ्रम में आकर अफवाह फ़ैलाने से बचें।
0 Response to "पूर्व मंत्री मंगल पांडेय की धर्मपत्नी के नाम से उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज की समानता महज संयोग"
एक टिप्पणी भेजें