बाँकीपुर विधानसभा के लिए ई.वी.एम. एवं वीवीपैट का द्वितीय रैण्डेमाईजेशन सम्पन्न

बाँकीपुर विधानसभा के लिए ई.वी.एम. एवं वीवीपैट का द्वितीय रैण्डेमाईजेशन सम्पन्न

पटना, मंगलवार, दिनांक 21.07.2026ः 182-बाँकीपुर विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में ई.वी.एम. एवं वीवीपैट का द्वितीय रैण्डेमाईजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय, पटना स्थित एन.आई.सी. सभागार में हुआ। इस विधान सभा अंतर्गत कुल 422 मतदान केन्द्र हैं। द्वितीय रैण्डेमाईजेशन में मतदान केन्द्रों के लिए ई.वी.एम. एवं वीवीपैट अलॉट किया गया है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री खगेश चन्द्र झा, बाँकीपुर विधान सभा उप चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार समेत बाँकीपुर विधान सभा उप चुनाव के अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

0 Response to "बाँकीपुर विधानसभा के लिए ई.वी.एम. एवं वीवीपैट का द्वितीय रैण्डेमाईजेशन सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article