स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन पटना मंडल की ओर से लगातार 25वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन पटना मंडल की ओर से लगातार 25वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

दिनांक 17 जुलाई 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन पटना मंडल की ओर से लगातार 25वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय प्रधान कार्यालय पटना के कैंटीन, आंचलिक कार्यालय पटना के कैंटीन, आंचलिक कार्यालय गयाजी, आंचलिक कार्यालय रांची, आंचलिक कार्यालय भागलपुर, एवं पूर्णिया में किया गया। 
स्थानीय प्रधान कार्यालय में इस शिविर की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर श्री अनुराग जोशी, मुख्य महाप्रबंधक, श्री अजीत कुमार मिश्रा, पूर्व महासचिव, श्री योगेंद्र शेल्के, महाप्रबंधक दक्षिण बिहार, श्री विजय कुमार शामल, महाप्रबंधक उत्तर बिहार, अमरेश विक्रमादित्य, महासचिव, श्री रंजन कुमार सिंह, अध्यक्ष, श्री लक्ष्मी नारायण पासवान महासचिव सेवा ने सम्मिलित रूप से की। महासचिव श्री अमरेश विक्रमादित्य ने बताया कि आज ही के दिन सन 2000 में पटना में हुए प्लेन क्रैश में तत्कालीन महासचिव श्री एच एस राठौर एवं तत्कालीन अध्यक्ष डॉ के सी मिश्रा साहब का स्वर्गवास हो गया था। तब से ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित करती रही है। पटना में यह आयोजन मां ब्लड सेंटर एवं।प्रथमा ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री अनुराग जोशी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और एक यूनिट रक्त से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जाती है। ऑफिसर्स एसोसिएशन के इस सतत प्रयास की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। ज्ञातव्य है कि अभी पिछले 16 जून को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तरफ से भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्वारा आज कुल मिलाकर 211 यूनिट रक्त विभिन्न ब्लड सेंटर को प्रदान किया गया।

0 Response to "स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन पटना मंडल की ओर से लगातार 25वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article