आज पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में 182- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की रणनीति एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया तथा प्रत्येक बूथ तक पहुँचकर एनडीए की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं सदन में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी, जेडीयू विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक श्री अरुण मांझी जी, श्री संजय गांधी जी,जेडीयू विधायक श्री वशिष्ठ सिंह जी, पटना महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता जी सहित एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to "आज पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में 182- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने संबोधित किया।"
एक टिप्पणी भेजें