DBCPL के देवास–भोपाल हाईवे ने हज़ारों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी बदली
स्थानीय यात्रियों, दुकानदारों और व्यापारियों ने कहा — सफ़र अब तेज़़, सुविधाजनक और रात को भी सुरक्षित
DBCPL (देवास–भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड), जो देवास–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव और संचालन के लिए ज़िम्मेदार है, ने आज अपनी ‘ग्राउंड वॉयसेज़’ (ज़मीनी आवाज़ें) पहल के तहत प्राप्त फ़ीडबैक सावर्जनिक किया। हाईवे पर यात्रा करने वाले रोज़ाना के यात्रियों, स्थानीय व्यापारियों और निवासियों से हुई इन बातचीतों से एक सपष्ट संदेश उभरकर सामने आया इस हाईवे ने उनकी ज़िंदगी बेहतर की है।
चाहे वे रोज़ काम पर जाने वाले हों या महीने में चार-पाँच बार सफ़र करने वाले व्यापारी — सभी ने तीन मुख्य बदलावों की बात की: यात्रा का समय घटा, सड़क की गुणवत्ता बेहतर हुई और व्यक्तिगत सुरक्षा में सुधार आया। यात्री अब नियमित रूप से समय पर काम और विद्यालय पहुँच रहे हैं। वाहन मालिकों ने सरक्षण खर्चे में कमी भी दर्ज की है।
रात की यात्रा: सबसे बड़ा बदलाव
सभी सुधारों में से, रात में सुरक्षित यात्रा का अनुभव सबसे महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में उभरकर सामने आया। पहले, इस सड़क पर रात के सफ़र की सोच से ही लोगों को घबराहट होती थी — खासकर महिलाओं, परिवारों और वे लोग जिन्हें सुबह जल्दी निकलना पड़ता था। उचित सड़क प्रकाश व्यवस्था और नियमित रखरखाव ने इस अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है।
रोज़ी-रोज़गार पर सीधा असर
फ़ायदे सिर्फ़ व्यक्तिगत सुविधा तक सीमित नहीं हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सामान अब बेहतर हालत में पहुँचता है जिससे नुकसान कम हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि वे अपने ग्राहकों से मिलने में अब कम देरी करते हैं। कामगारों के लिए इस हाईवे ने नौकरी में विश्वसनीयता और रोज़ाना की ज़िंदगी में सुकून का भाव लाया है।
DBCPL की प्रतिबद्धता
DBCPL का सदैव मानना रहा है कि सड़क सुरक्षा और ग्राहक संतुष्टि केवल कागज़ पर लिखे लक्ष्य नहीं, बल्कि हाईवे प्रबंधन का मूल उद्देश्य हैं। ‘ग्राउंड वॉयसेज़’ पहल इसी सोच से शुरू की गई कि कंपनी केवल तकनीकी आंकड़ों से नहीं, बल्कि लोगों के वास्तविक अनुभवों से सीधे जुड़ी रहे।
इस क्षेत्र के मेहनती लोगों के लिए, देवास–भोपाल हाईवे सिर्फ़ एक सड़क नहीं है। यह उस रास्ते की तरह है जो उन्हें उनकी मंज़िल तक ले जाता है। DBCPL इस रास्ते को हर रोज़ सुरक्षित, चिकना और रोशन रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
0 Response to "DBCPL के देवास–भोपाल हाईवे ने हज़ारों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी बदली"
एक टिप्पणी भेजें