रिशु श्री टेंडर घोटाले के मामले पर छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा, अधिकारियों को बचाने की कवायद चल रही है- एजाज अहमद

रिशु श्री टेंडर घोटाले के मामले पर छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा, अधिकारियों को बचाने की कवायद चल रही है- एजाज अहमद

पटना 10 जून 2026 
बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि रिशु श्री टेंडर घोटाले के मामले पर छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा है। इस मामले में बड़े पदाधिकारियों को बचाने की कवायद चल रही है। आखिर क्या कारण है कि रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में एक दर्जन से ज्यादा रसूखदार अधिकारियों के नाम हैं, लेकिन ना ही उसकी जांच की जा रही है और ना ही उन लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। न ही सरकार उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रही है। सरकार सिर्फ छोटी मछलियों को गिरफ्तार कर खाना पूर्ति कर रही है।
      राजद प्रवक्ता ने कहा कि रिशु श्री ने कई हजार करोड़ का टेंडर घोटाला किया है। वह इतना बड़ा माफिया था कि अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग भी वह अपने मन मुताबिक करवाता था। यह सब कुछ सामने आ गया है, तो फिर बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई करने का काम सरकार क्यों नहीं कर रही है?
     एजाज अहमद ने  आगे कहा कि, जब तक बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई राज्य सरकार नहीं करेगी, ये सिर्फ खानापूरी कर मामले की लीपा पोती करने में लगी हुई है, ताकि मामले को दूसरे दिशा में भटकाया जा सके और भ्रष्टाचारी पदाधिकारी को बचाया जाए।

0 Response to "रिशु श्री टेंडर घोटाले के मामले पर छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा, अधिकारियों को बचाने की कवायद चल रही है- एजाज अहमद "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article