देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बिहार की बेटी शैलवी श्री चौधरी ने जीता रजत पदक
पटना/देहरादून।
उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित KIO Sub-Junior, Cadet & Junior Karate Championship 2026 में बिहार की उभरती हुई कराटे खिलाड़ी शैलवी श्री चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान शैलवी ने कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली एवं गोवा के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास एवं संघर्षशील प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
शैलवी के कोच, जो एशियन कराटे फेडरेशन (AKF) के जज भी हैं, ने बताया कि शैलवी पिछले तीन वर्षों से लगातार राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बिहार के लिए पदक जीतती आ रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शैलवी आने वाले समय में भी बिहार को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती रहेंगी।
इस शानदार उपलब्धि पर स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार (SKAB) के अध्यक्ष अभय कुमार अतुल एवं महासचिव पंकज कांबली ने शैलवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि शैलवी की यह सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है।
स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा शैलवी श्री चौधरी को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
शैलवी की इस सफलता से पूरे बिहार एवं कराटे जगत में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और कोच के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
0 Response to "देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बिहार की बेटी शैलवी श्री चौधरी ने जीता रजत पदक"
एक टिप्पणी भेजें