राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित राइजअप ऑनर्स 2026 का पटना में हुआ सफल आयोजन

राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित राइजअप ऑनर्स 2026 का पटना में हुआ सफल आयोजन

राइज़अप कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित "राइज़अप ऑनर्स 2026" का सफल आयोजन 31 मई 2026 को मात्रया इंटरनेशनल होटल, पटना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, मीडिया, मनोरंजन एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मान से अलंकृत समाजसेवी सुश्री सुधा वर्गीज जी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. बिंदा सिंह (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट), श्री मृत्युंजय कुमार सिंह (अध्यक्ष, बिहार पुलिस एसोसिएशन), श्री दीप श्रेष्ठ (फिल्म निर्देशक, अभिनेता एवं निर्माता), सुश्री संगीता रानी (कंटेंट क्रिएटर) तथा आरजे रामा (रेडियो मिर्ची, पटना) शामिल रहे।
इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियाँ, प्रायोजकगण तथा राइज़अप कम्युनिटी फाउंडेशन की टीम भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना एवं युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

0 Response to "राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित राइजअप ऑनर्स 2026 का पटना में हुआ सफल आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article