संविधान विरोधी बिहार सरकार में शिक्षक अभ्यर्थियों का दमन बर्दाश्त नहीं — राजेश राम

संविधान विरोधी बिहार सरकार में शिक्षक अभ्यर्थियों का दमन बर्दाश्त नहीं — राजेश राम

 *बिहार सरकार की तानाशाही और शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बरता के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस का कड़ा विरोध*

*​पटना, 08 मई 2026*
​बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने राज्य की नवनियुक्त सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए  उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और सरकार की दमनकारी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

राजेश राम ने कहा कि बिहार सरकार अपनी हक की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है। लात-घूंसों और लाठियों का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा योग्य अभ्यर्थियों, यहाँ तक कि महिलाओं को भी जूतों से मारा जा रहा है, जो अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।

​उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ करोड़ों रोजगार देने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ राज्य का खजाना खाली हो चुका है और सरकार हर महीने करोड़ों के कर्ज पर चल रही है।

राजेश राम ने मांग की कि जो अभ्यर्थी परीक्षा पास कर चुके हैं और योग्य हैं, उन्हें अविलंब नियुक्ति पत्र दिया जाए। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार रोजगार देने के प्रति गंभीर है, तो इन योग्य युवाओं को प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है?

0 Response to "संविधान विरोधी बिहार सरकार में शिक्षक अभ्यर्थियों का दमन बर्दाश्त नहीं — राजेश राम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article