यशोदा हॉस्पिटल्स ने पटना में आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एडवांस्ड न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और कैंसर उपचार सेवाओं की दी जानकारी
पटना, बिहार। हैदराबाद के प्रतिष्ठित मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल यशोदा हॉस्पिटल्स ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर एडवांस्ड न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्ट्रोक प्रबंधन, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी तथा अन्य अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार एवं उत्तर भारत के मरीजों तक विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच को और मजबूत बनाना था।
इस अवसर पर श्री उदय भास्कर एनवीएस (डिप्टी जनरल मैनेजर-मार्केटिंग) एवं श्री अमन कुमार (डिप्टी मैनेजर-मार्केटिंग) ने यशोदा हॉस्पिटल्स की चिकित्सा उत्कृष्टता, अत्याधुनिक तकनीक, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित उपचार प्रणाली तथा मरीज-केंद्रित सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल्स हैदराबाद में कई अत्याधुनिक इकाइयों का संचालन करता है, जहां आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, उन्नत आईसीयू, प्रत्यारोपण कार्यक्रम और सुपर-स्पेशियलिटी विभाग उपलब्ध हैं।
डॉ. आर. एन. कोमल कुमार, क्लिनिकल डायरेक्टर एवं प्रमुख, सेरेब्रोवैस्कुलर यूनिट, ने स्ट्रोक, मिर्गी, मूवमेंट डिसऑर्डर तथा अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्ट्रोक के “गोल्डन आवर” में उपचार मिलने से मरीजों की विकलांगता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने यशोदा हॉस्पिटल्स की उन्नत स्ट्रोक प्रबंधन प्रणाली, न्यूरोइमेजिंग सुविधाओं और न्यूरोक्रिटिकल केयर सेवाओं की जानकारी दी।
डॉ. बी. जयानंद सुधीर, सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन, ने ब्रेन ट्यूमर, एन्यूरिज्म, रीढ़ की हड्डी की बीमारियों, मस्तिष्क की चोटों और अन्य जटिल न्यूरोसर्जिकल रोगों के उपचार में आधुनिक तकनीकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक न्यूरोसर्जिकल सुविधाएं और विशेषज्ञों बहु-विषयक टीम उपलब्ध है।
डॉ. प्रदीप कुमार करुमंची, कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, ने कैंसर उपचार में आधुनिक रेडिएशन थेरेपी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि उन्नत रेडिएशन तकनीक कैंसर कोशिकाओं को सटीक रूप से लक्षित करती है और आसपास के स्वस्थ ऊतकों को कम नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने व्यक्तिगत उपचार योजना, मल्टी-डिसिप्लिनरी कैंसर केयर और साक्ष्य-आधारित ऑन्कोलॉजी प्रोटोकॉल के लाभों पर भी चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि यशोदा हॉस्पिटल्स बिहार और उत्तर भारत के मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल द्वारा नियुक्त विशेष कोऑर्डिनेटर मरीजों को अपॉइंटमेंट, भर्ती, उपचार योजना और फॉलो-अप सेवाओं में सहायता प्रदान करते हैं। साथ ही टेली-कंसल्टेशन, हेल्थ कैंप और आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से दूरदराज के मरीजों तक भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन यशोदा हॉस्पिटल्स की इस प्रतिबद्धता के साथ हुआ कि वह अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और “मरीज पहले” की सोच के साथ सुलभ, नैतिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहेगा।
0 Response to "यशोदा हॉस्पिटल्स ने पटना में आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एडवांस्ड न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और कैंसर उपचार सेवाओं की दी जानकारी"
एक टिप्पणी भेजें