वित्तीय वर्ष 26 चौथी तिमाही में एसआईएस का PAT (कर के बाद मुनाफ़ा) 28% सालाना की दर बढ़ा
Patna 1 May 2026: एसआईएस लिमिटेड (एनएसईः एसआईएस, बीएसईः 540673) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही और पूरे वर्ष के लिए अपने अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
इस परफोर्मेन्स पर बात करते हुए श्री रितुराज किशोर सिन्हा, ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘‘हम अब तक के अधिकतम राजस्व एवं अब तक के अधिकतम EBITDA के साथ वित्तीय वर्ष 26 का समापन कर रहे हैं। शेयरधारकों को कैपिटल पर सर्वाधिक रिटर्न रु 250 दिया गया। यह कई दशकों में उद्योग जगत में रीसेट का सबसे बड़ा अवसर है- लेबर कोड्स। एसआईएस अब वित्तीय वर्ष रीबाउंड वर्ष से आगे बढ़ते हुए संभवतया इन्फ्लेक्शन वर्ष की ओर बढ़ रहा है।’’
मुख्य समेकित वित्तीय परिणामों पर एक नज़र
Rs. cr. Q4 FY26 Q4 FY25 Y-o-Y Q3 FY26 Q-o-Q
Revenue from
operations 4,489.3 3,427.9 31.0% 4,185.2 7.3%
EBITDA 207.0 164.8 25.6% 189.3 9.4%
EBITDA % 4.6% 4.8% 4.5%
Operating PAT 105.5* 82.5 27.9% 100.8 4.6%
Operating PAT % 2.4% 2.4% 2.4%
सेगमेंट के अनुसार राजस्व रेवेन्यू इस प्रकार हैः
o सिक्योरिटी सॉल्युशन्स इंडियाः वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में रु 1925 करोड़, जो वित्तीय वर्ष 25 की चौथी तिमाही में रु 1435 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 1898 करोड़ था।
o सिक्योरिटी सॉल्युशन्स इंटरनेशनलः वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में रु 1950 करोड़, जो वित्तीय वर्ष 25 की चौथी तिमाही में रु 1424 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 1670 करोड़ था।
o फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्युशन्सः वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में रु 635 करोड़, जो वित्तीय वर्ष 25 की चौथी तिमाही में रु 587 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 636 करोड़ था।
o रिटर्न रेशोः आरओसीई वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 16.5 फीसदी रहा, और इसी अवधि में आरओई 15.8 फीसदी दर्ज किया गया।
o नेट डेब्ट टू EBITDA: नेट डेब्ट / EBITDA मार्च’26 में कम होकर 0.99 गुना हो गया, जो दिसम्बर 25 में 1.25 गुना था।
• नकद रूपान्तरणः तिमाही के लिए समेकित आधार पर ओसीएफ/ EBITDA 203.3 फीसदी रहा; जून’23 के बाद से ग्रुप डीएसओ 63 दिनों में न्यूनतम स्तर पर दर्ज किया गया।
o कैपिटल रिटर्नः एसआईएस ने वित्तीय वर्ष 26 में डिविडेंड और बायबैक के ज़रिए शेयरधारकों को तकरीबन रु 250 करोड़ का रिटर्न दिया।
बिज़नेस के अपडेट्स
• सिक्योरिटी सॉल्युशन्स इंडियाः सिक्योरिटी सोल्युशन्स इंडिया बिज़नेस ने अपने विकास की गति को बनाए रखते हुए तिमाही के दौरान राजस्व में 34.2 फीसदी सालाना बढ़ोतरी दर्ज की, जो रु 1925 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गया। तिमाही के दौरान ई-कॉमर्स, कन्स्ट्रक्शन एवं मैनुफैक्चरिंग, पावर एवं एनर्जी सेक्टरों में विशेष जीतें हासिल कीं। सेगमेन्ट में EBITDA रु 98 करोड़ रहा; EBITDA मार्जिन वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 5.1 फीसदी रहा, जो वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 4.8 फीसदी था- इस दृष्टि से कंपनी ने उल्लेखनीय सुधार किया है।
• सिक्योरिटी सॉल्युशन्स इंटरनेशनलः सिक्योरिटी सॉल्युशन्स इंटरनेशनल के बिज़नेस ने तिमाही के दौरान रु 1950 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, इस दृष्टि से 36.9 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी हुई (17.1 फीसदी कॉन्स्टेन्ट करेंसी में) यह विकास मुख्य रूप से ई-कॉमर्स एवं सरकारी सेक्टरों में नई जीतों की वजह से हासिल किया गया। सेगमेन्ट में EBITDA रु 74 करोड़ रहा, इस दृष्टि से 28.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं मार्जिन 3.8 फीसदी दर्ज किया गया। हेंडरसन (सिंगापुर) ने वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष 26 के लिए संचालनात्मक लाभ दर्ज किया और लगातार प्रगति जारी रखे हुए है।
• फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्युशन्सः फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्युशन्स ने अपने विकास की गति को बनाए रखते हुए तिमाही के दौरान राजस्व में 8.1 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की, तिमाही के लिए इसका राजस्व रु 635 करोड़ तक पहुंच गया। हेल्थकेयर, मैनुफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन एवं ऑटोमोबाइल सेक्टरों में विशेष जीतें हासिल कीं। सेगमेन्ट ने तिमाही का अधिकतम EBITDA रु 35 करोड़ दर्ज किया, इस दृष्टि से 26.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। संचालन एवं मार्जिन में सुधार की पहलों के चलते EBITDA मार्जिन वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 5.5 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 4.7 फीसदी था।
0 Response to "वित्तीय वर्ष 26 चौथी तिमाही में एसआईएस का PAT (कर के बाद मुनाफ़ा) 28% सालाना की दर बढ़ा"
एक टिप्पणी भेजें