बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA सीनियर T20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में मुंगेर, भोजपुर, कैमूर और लखीसराय ने जीत दर्ज की।
*मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना पर पहला मुकाबला* रोहतास बनाम भोजपुर के बीच खेला गया, जिसमें भोजपुर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
रोहतास में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 138 रन बनाया। बल्लेबाजी में तरुण सिंह ने 43 रन, निखिल कुमार ने 15 रन तथा राहुल और सागर में क्रमशः 19-19 रन बनाया।
भोजपुर की गेंदबाजी में विवेक यथार्थ ने तीन विकेट चटकाए। प्रेम और शिवम को 2-2 विकेट मिला तथा समरेश सिंह को एक विकेट।
भोजपुर ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित राज ने 27 रन, गुलशन कुमार ने नाबाद 25 रन और शिवम सिंह ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली।
रोहतास की गेंदबाजी में अंशु और प्रवेज़ को एक दो-दो विकेट मिला तथा शुभम और सिद्धार्थ को एक-एक विकेट।
*मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना पर दूसरा मुकाबला* बक्सर बनाम कैमूर के बीच खेला गया जिसमें कैमूर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन बनाया। बल्लेबाजी में आशीष ने 21 रन, अमितोष ने 16 रन और शाहिद ने 25 रन बनाया।
कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 2 विकेट पर 103 रन बनाया। बल्लेबाजी में शशांक उपाध्याय ने 63 रन और अभिषेक सिंह ने नाबाद 17 रन बनाया।
बक्सर की गेन्दबाजी में सूर्या और आशीष को 1-1 विकेट मिला।
*यशवाना स्पोर्ट्स मैदान, विक्रम पर पहला मुकाबला* जमुई बना मुंगेर के बीच खेला गया जहां पर मुंगेर ने दो विकेट से जीत दर्ज की।
जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 151 रन बनाया। बल्लेबाजी में विशाल कुमार ने 45 रन, सुयश ने 40 रन तथा शमशाद तौफीक ने 18 रन बनाया।
मुंगेर के गेंदबाजी में अमित चौधरी चार ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए तथा प्रशांत कुमार ने 3.4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए एवं गुलशन और निहाल को एक-एक विकेट मिला।
मुंगेर ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाया। बल्लेबाजी में अमित चौधरी ने 33 गेंद में 8 चौके तीन छक्के लगाकर के नाबाद 66 रनों की पारी खेली और ऋषभ दीपक ने 38 रन बनाया।
जमुई की गेंदबाजी में मोहम्मद अजमल फरहाद तीन ओवर में 13 रन लेकर तीन विकेट चटकाए तथा सुयश, सोनू, मयंक और शिव को एक-एक विकेट मिला।
*यशवाना स्पोर्ट्स मैदान, विक्रम पर दूसरा मुकाबला* लखीसराय बनाम बांका के बीच खेला गया जिसमें लखीसराय ने 16 रनों से जीत दर्ज की।
लखीसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्व भर में 7 विकेट पर 169 रन बनाया। बल्लेबाजी में रवि सिंह ने 54 गेंद पर 7 चौके और 5 छक्के लगाकर 79 रन बनाया तथा शशि कुमार ने 19 रन और रवि कुमार ने 20 रन बनाया।
बांका की गेंदबाजी में अमन कुमार चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए तथा कुणाल सानू को मिला दो विकेट।
बांका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाया। बल्लेबाजी में पुनीत यादव ने 33 रन, राशिद रज़ा ने 34 और समीर भारती ने 53 गेंद में पांच चौके तीन छक्के लगाकर 75 रनों की पारी खेली।
लखीसराय की गेंदबाजी में अभिषेक कुमार ने तीन ओवर में 30 रन देकर के तीन विकेट चटकाए तथा प्रणय कुमार को दो विकेट मिला एवं अंकित और दीपक को एक-एक विकेट।
0 Response to "बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA सीनियर T20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में मुंगेर, भोजपुर, कैमूर और लखीसराय ने जीत दर्ज की।"
एक टिप्पणी भेजें