दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ -ग्रेजुएशन समारोह

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ -ग्रेजुएशन समारोह

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में 14 मार्च 2026,दिन शनिवार प्रेप (Preparatory) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में भव्य ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
 
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश अल्फ़्रेड,डिप्टी हेड मोहम्मद अशफ़ाक़ इक़बाल तथा प्री प्राइमरी वर्ग की कॉर्डिनेटर द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुई। प्रेप कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य और अभिनय ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
 
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश अल्फ़्रेड जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समारोह बच्चों की शैक्षणिक यात्रा का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग की सराहना करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
अभिभावकों ने भी इस अवसर पर बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रशंसा की।
 
समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ अगले शैक्षणिक चरण में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया। यह ग्रेजुएशन समारोह बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ।
 

0 Response to "दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ -ग्रेजुएशन समारोह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article